विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दूरदर्शन पर सुबह-सुबह गूंजता था Rani Mukerji का पुराना गाना, 27 साल बाद भी अल्का याग्निक की आवाज में है अमर

Published: Thu, 17 Sep 2026 01:40 PM (IST)

अभिनेत्री रानी मुखर्जी के लिए सिंगर अल्का याग्निक ने एक ऐसा गीत गाया था, जो दूरदर्शन पर सुबह-सुबह सुनाई देता था।

रानी मुखर्जी का कल्ट सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

रानी मुखर्जी का कल्ट सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. 27 साल पहले रिलीज हुआ था गाना

  2. रानी मुखर्जी का आइकॉनिक सॉन्ग

  3. अल्का याग्निक ने दी थी मधुर आवाज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी टाउन की लेडी सुपरस्टार के तौर पर रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) को जाना जाता है। अपने शानदार फिल्मी करियर में रानी कई यादगार फिल्मों में काम किया। लेकिन आज हम आपको अभिनेत्री की महाफ्लॉप फिल्म के कल्ट गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दूरदर्शन पर हर सुबह बजता हुआ सुनाई दे जाता था।

उस गीत को मशहूर गायिका अल्का याग्निक (Alka Yagnik) ने अपनी मधुर आवाज में गाया था। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस लेख में रानी मुखर्जी के कौन से सदाबहार सॉन्ग के बारे में बात की जा रही है और वह किस फिल्म से नाता रखता है।

रानी मुखर्जी का कल्ट सॉन्ग

90 के दशक की लोकप्रिय अदाकाराओं की फेहरिस्त में रानी मुखर्जी का नाम भी शामिल होता है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ रानी की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती थी। इन दोनों ने एक दूसरे के साथ फिल्म कई हिट फिल्में भी दीं, लेकिन साल 1999 में आई सलमान और रानी की कॉमेडी ड्रामा हैलो ब्रदर बॉलीवुड की सबसे खराब मूवीज में शुमार की जाती है। हालांकि, इस फिल्म का एक रोमांटिक गीत- तेरी चुनरिया दिल ले गई...को आज भी खूब सुना जाता है।

यह भी पढ़ें- रेडियो से ऑटो तक में 24 साल पहले खूब बजते थे ये 9 गाने, 30 लाख बिकी थी कैसेट; Alka-Udit की आवाज में बने कालजयी

teri chunariya dil le gayi song

27 साल पहले जब हैलो ब्रदर का तेरी चुनरिया दिल ले गई... (Teri Chunariya Dil Le Gayi) गाना रिलीज हुआ तो इसका क्रेज काफी देखने को मिला था। इतना ही नहीं दूरदर्शन (Doordarshan) टीवी चैनल पर सुबह-सुबह आने वाले म्यूजिक प्रोग्राम में इस गीत की गूंज सुनाई देती थी।

अल्का याग्निक और कुमार सानू (Kumar Sanu) जैसे दिग्गज गायकों ने मिलकर रानी मुखर्जी और सलमान खान (Salman Khan) के इस आइकॉनिक सॉन्ग को अपनी-अपनी मधुर आवाज में गाया था। आज भी तेरी चुनरिया दिल ले गई... को बॉलीवुड का बेस्ट एवर रोमांटिक गाना भी माना जाता है।

ऐसे तैयार हुआ था तेरी चुनरिया दिल ले गई... गीत

अल्का याग्निक और कुमार सानू की आवाज के अलावा हैलो ब्रदर के गीत तेरी चुनरिया दिल ले गई... की मेकिंग के पीछे तो हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार हिमेश रेशमिया ने के म्यूजिक ने इस गीत को लोकप्रिय बनाने में अहम योगदान दिया, जबकि गाने के लिरिक्स गीतकार शुधाकर शर्मा की कलम से निकले थे। तब जाकर रानी मुखर्जी और सलमान खान का ये सॉन्ग बनकर रेडी हुआ।

यह भी पढ़ें- अमिताभ-गोविंदा के साथ आया 'बाहुबली' की 'शिवगामी' का गाना, 90s के दशक में चार्टबीट पर रहा नंबर 1, बना डांस एंथम