Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mardaani 3 Trailer: बैखौफ, निडर, दमदार... 'मर्दानी 3' से रानी मुखर्जी की वापसी, रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

    Updated: Mon, 12 Jan 2026 03:18 PM (GMT+05:30)

    Mardaani 3 Trailer Released: हाल ही में रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 (Mardaani 3) का ट्रेलर रिलीज किया गया है। यकीन मानिए ट्रेलर (Mardaani 3 Traile ...और पढ़ें

    'मर्दानी 3' के ट्रेलर में दमदार रानी

    'मर्दानी 3' के ट्रेलर में दमदार रानी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में जब भी अच्छी और बेहतरीन अभिनेत्रियों की बात की जाएगी तो उसमें रानी मुखर्जी (Rani Mukherji) का जिक्र जरूर होगा। रानी मुखर्जी हिंदी सिनेमा में अपने 30 साल पूरे कर चुकी हैं और इन 30 सालों में रानी ने अलग और बेहतरीन किरदारों से दर्शकों का दिल जीता है और अब लीजिए रानी मर्दानी 3 के साथ धमाका कर चुकी हैं।

    'मर्दानी 3' के ट्रेलर में रानी का बेखौफ अंदाज

    हाल ही में रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 (Mardaani 3) का ट्रेलर रिलीज किया गया है। यकीन मानिए ट्रेलर (Mardaani 3 Trailer) देखने के बाद आप रानी के फिर से फैन हो जाएंगे। मर्दानी 3 में एक बार फिर रानी मुखर्जी को निडर और अडिग पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आने वाली हैं, जो देश की कई लापता लड़कियों को बचाने के लिए समय के खिलाफ एक खतरनाक जंग लड़ रही हैं।

    यह भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय के टक्कर की थी अभिनेत्री, 600 करोड़ को कहा ना, इंडस्ट्री छोड़ी मगर आज भी होती है चर्चा

    mardani

    इस बार फिल्म में विलेन बनी है एक महिला, जो 8 से 11 साल की बच्चियों को किडनैप करती है और नन्ही मासूमों को बलि चढ़ाती है। इसी मिशन पर रानी जुटती हैं और अम्मा का किरदार निभा रही मल्लिका प्रसाद से टक्कर लेती हैं। पिल्म में शैतान फेम एक्ट्रेस जानकी बोदीवाला भी दिखेंगी।

     

    फिल्म का डायरेक्शन अभिराज मिनावाला (Abhiraj Minawala) ने किया है। वहीं फिल्म को लिखा है लेखक आयुष गुप्ता ने, जो इससे पहले रेलवे मैन जैसे प्रोजेक्ट में काम कर चुके हैं। मर्दानी में जहां मानव तस्करी की भयावह सच्चाइयों को उजागर किया गया। वहीं मर्दानी 2 में सिस्टम को चुनौती देने वाले एक साइकोपैथ सीरियल रेपिस्ट की मानसिकता को दिखाया गया था।

    खबरें और भी

    mardani e

    अब मर्दानी 3 समाज की एक और अंधेरी और क्रूर सच्चाई को दिखाया जाएगा, जहां बच्चियों को अगवा करने की कहानी पर्दे पर दिखेगी। फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित होंगी। मर्दानी 3 इसी महीने 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- सैफ अली खान और रानी मुर्खजी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री बनी थी कमाई की गारंटी, बॉक्स ऑफिस पर हुई था बंपर कलेक्शन