Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karan Deol के रिसेप्शन में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने सनी देओल के साथ किया था डांस, वायरल हुआ वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Mon, 19 Jun 2023 10:54 PM (GMT+05:30)

    Karan Deol Reception Leak Video रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण को देखकर मुस्कुराते हैं और उनका हाथ पकड़ते हैं। वहीं सनी देओल भी मुस्कुरा रहे हैं और डांस कर ...और पढ़ें

    Karan Deol Reception Leak Video, Karan Deol Reception video
    Karan Deol Reception Leak Video, Karan Deol Reception video

    नई दिल्ली, जेएनएन। Karan Deol Reception Leak Video: सनी देओल के बेटे करण देओल का हाल ही में मुंबई में रिसेप्शन हुआ है। इसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, धर्मेंद्र, सलमान खान, आमिर खान, अनुपम खेर और कपिल शर्मा जैसे कलाकारों ने भाग लिया था। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को सनी देओल के बेटे की शादी के रिसेप्शन में डांस करते हुए देखा जा सकता है।

    रणवीर और दीपिका सनी देओल के साथ कहां डांस करते नजर आ रहे हैं?

    सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें गायक सोनू निगम को जहां ओम शांति ओम गाते हुए देखा जा सकता है। वहीं, स्टेज पर कई कलाकार भी मौजूद है। सोनू ने ऋषि कपूर के फिल्म कर्ज के गाने पर सभी को थिरकते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में अभिनेता रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सनी देओल के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। गाना बैकग्राउंड में चल रहा है। 

    रणवीर सिंह के पिता जगजीत भावनानी कहां गाना गाते नजर आए?

    वीडियो के अंत में, रणवीर सिंह जहां स्टेज पर डांस कर रहे हैं। वहीं, उनके पिता जगजीत सिंह भावनानी माइक पर गाना गाते नजर आ रहे हैं। सोनू निगम मुस्कुरा रहे हैं। कार्यक्रम में रणबीर कपूर ने व्हाइट शेरवानी पहन रखी है। वहीं, दीपिका पादुकोण ने ब्लैक कलर की साड़ी पहन रखी थी। सनी देओल ब्लैक शर्ट पहने नजर आए। सोनू निगम ने कोट सूट पहन रखा था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Bollywood Buzz (@bollytellybuzz)

    करण देओल के रिसेप्शन में कौन-कौन आया था?

    इसके पहले, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को करण देओल के रिसेप्शन में देखा गया था। दोनों हाथ में हाथ डाले नजर आए थे। एक तस्वीर में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और धर्मेंद्र के साथ पोज करते भी नजर आए। इसके अलावा, कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ भी नजर आए थे।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Kanhaiya Kumar (@kanhaiyakumar04)

    करण देओल और द्रिशा आचार्य ने कहां शादी की है?

    करण देओल और द्रिशा आचार्य ने मुंबई में शादी की है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। करण देओल की फिल्म कलाकार हैं। उन्होंने पल पल दिल के पास फिल्म से डेब्यू किया था।