विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणवीर और दीपिका की शादी: इंटरनेट पर आने लगी हैं कुछ तस्वीरें

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Thu, 15 Nov 2018 10:03 AM (IST)

वहां के कुछ फोटो आये हैं सोशल मीडिया में।

रणवीर और दीपिका की शादी: इंटरनेट पर आने लगी हैं कुछ तस्वीरें
रणवीर और दीपिका की शादी: इंटरनेट पर आने लगी हैं कुछ तस्वीरें

मुंबई। इटली के लेक कोमो में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी हो गई है। लोग नव वर-वधु की कुछ तस्वीरें पाने के उत्सुक हैं और वहां से कुछ फ़ोटोज़ आये हैं सोशल मीडिया में पर चेहरे साफ़ नहीं। इनमें दोनों साफ़ साफ़ नज़र नहीं आ रहे हैं l 

दीपिका पादुकोण ने शादी में ट्रेडिशनल सफ़ेद रंग की कांजीवरम सिल्क की साड़ी पहन रखी थी. वही उन्होंने सोने का जडाऊ नेकलेस पहन रहा था और साथ ही उन्होंने कमरपट्टा रिंग्स और पायल पहन रखा था.

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Первые фотографии со свадьбы Дипики и Ранвира, сделанные журналистами в Италии. Напоминаю, что пара запретила журналистам снимать их торжество, но кого это останавливает. #ranveersingh #deepikapadukone #kino_love_bollywood

A post shared by kino_love_bollywood 🇮🇳💃 (@kino_love_bollywood) on

इस मौके पर दीपिका पादुकोण रणबीर सिंह को रिंग पहनाते वक्त भावुक हो गई और उनके आंखों से खुशी के आंसू बह निकले l जानकारी के मुताबिक ये बात पहले किसी को नहीं पता थी लेकिन वहां पर उपस्थित कुछ का इस बात पर ध्यान गया और रणवीर सिंह ने तुरंत परिस्थिति को संभाल लिया l

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इसके पहले वहां पर आए सभी मेहमानों का स्वागत हाथ से लिखे स्वागत नोट के माध्यम से किया जिसके बाद सभी लोग व्यक्तिगत तौर पर उनके किये गये इस स्वागत से खुश हो गए l

बीती रात हुई दीपिका और रणवीर की सगाई और मेहंदी के दौरान दोनों ने जमकर मस्ती की। सूत्र बताते हैं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की मेहंदी के दौरान दीपिका अपने हाथों में मेहंदी लगा रही थी और रणवीर सिंह की यह ड्यूटी लगी थी कि वह दीपिका पादुकोण को खाना खिलाएंगे. इस दौरान रणवीर सिंह ने ख़ूब मस्ती की .