Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranveer Singh Birthday: एक्टर बनने से पहले रणवीर ने किया था कैफे में काम, 50s की एक्ट्रेस से है उनका कनेक्शन

    Updated: Fri, 05 Jul 2024 07:27 PM (IST)

    रणवीर सिंह बॉलीवुड के बेहतरीन स्टार्स में से एक हैं। आज उनकी एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। रणवीर के फैंस सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मौ ...और पढ़ें

    रणवीर सिंह का जन्मदिन (Photo Credit: Jagran Graphics)
    रणवीर सिंह का जन्मदिन (Photo Credit: Jagran Graphics)

    HighLights

    1. 6 जुलाई को 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे रणवीर सिंह
    2. बैंड बाजा बारात से एक्टर ने किया था एक्टिंग डेब्यू
    3. फिल्मों में आने से पहले क्रिएटिव राइटिंग करते थे एक्टर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह आज बी टाउन का एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में बिना किसी गॉड फादर के फैंस के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फिल्मों में उनका अभिनय फैंस को काफी पसंद आता है, जिसके चलते कभी वो अपने काम को लेकर, तो कभी अपने पहनावे को लेकर अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं।

    रणवीर को उनके ट्रांसफॉर्मेशन के लिए भी जाना जाता है। फिर चाहें वो खिलजी का हो या पेशवा का। वह हर किरदार में अपनी एक अलग छाप छोड़ जाते हैं। 6 जुलाई को एक्टर अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ ऐसी बातें, जो शायद उनके बहुत से फैंस को न पता हो।

    यह भी पढ़ें: Deepika Padukone Pregnancy: बेटा या बेटी किसको जन्म देंगी दीपिका पादुकोण? 2 महीने पहले ही ज्योतिषी ने कर दी भविष्यवाणी

    सिंधी फैमिली से ताल्लुक रखते हैं रणवीर

    रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई, 1985 को मुंबई में हुआ था। वह सिंधी फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। आज वह बॉलीवुड के हाईएस्ट पेड एक्टर में से एक हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने अपना सरनेम तक बदल दिया।

    इसलिए रणवीर ने बदला अपना सरनेम

    रणवीर सिंह के बहुत से फैंस यह जानते होंगे कि उनका सरनेम भवनानी है, लेकिन वह शायद ही यह जानते होंगे कि आखिर क्यों उन्होंने अपना सरनेम चेंज किया। दरअसल, एक इंटरव्यू में उन्होंने इसका खुलासा किया था कि यह सरनेम उनके नाम के साथ काफी बड़ा हो रहा था। ऐसे में उन्होंने इस बदल कर सिंह कर लिया।

    खबरें और भी

    कैफे में किया पार्ट टाइम काम

    वोग की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर ने इंडियाना यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल करने के दौरान कैफे में सर्वर के तौर पर पार्ट-टाइम काम किया था। सिर्फ इतना ही नहीं, वह एक्स्ट्रा इनकम के लिए कॉलेज में बटर चिकन बनाकर भी बेचते थे।

    क्रिएटिव राइटर बन किया काम

    रणवीर सिंह का सपना बचपन से ही एक्‍टर बनना का था। हालांकि, इंडस्ट्री में काम पाना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। शुरुआत में उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा। यहां तक कि एक समय तो ऐसा आया जब उन्हें लगा कि वो एक्‍टर कभी नहीं बन पाएंगे। ऐसे में उन्होंने क्रिएटिव राइटिंग की तरफ अपना रुख किया और बतौर एडवर्टाइजमेंट राइटर बनकर एक एजेंसी के साथ काम करने लगे।

    जानी-मानी एक्ट्रेस के पोते हैं रणवीर

    रणवीर सिंह के बहुत से फैंस को लगता है कि वह आउटसाइडर हैं। इसलिए उन्हें इंडस्ट्री में आने के लिए इतना स्ट्रगल करना पड़ा था। बता दें कि वह 50 की दशक की दिग्गज एक्ट्रेस चांद बर्क के पोते हैं, जो अपने समय की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक रही हैं। इसके साथ ही रणवीर का सोनम कपूर के साथ भी खास कनेक्शन है।

    दरअसल, रणवीर सिंह के दादा सोनम कपूर की नानी के भाई थे। इस नाते से रणवीर और सोनम भी एक-दूसरे के कजिन भाई-बहन हैं। जब एक्टर अनिल कपूर की बेटी की शादी में शामिल हुए थे। उस समय इस बात का खुलासा हुआ था।

    यह भी पढ़ें: शाह रुख खान की वजह से स्कूल से सस्पेंड हुए थे Ranveer Singh, क्लास में बजा रहे थे किंग खान का गाना