यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ranveer Singh के हाथ आई Shaktimaan? फिल्म को लेकर एक्टर ने किया बड़ा खुलासा
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के खाते में अभी कई बड़ी फिल्में लाइनअप हैं। इस बीच एक खबर आई कि अभिनेता एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं जो शक्ति ...और पढ़ें

HighLights
- डॉन 3 में काम कर रहे हैं रणवीर सिंह
- रणवीर के पास एक और बड़ी फिल्म
- शक्तिमान में काम करने पर बोले रणवीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड के एनर्जेटिक एक्टर हैं। ऐतिहासिक फिल्मों से लेकर रोमांटिक ड्रामा तक, रणवीर सिंह ने अपनी काबिलियत से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने सुपरहीरो बनने की भी खूब मशक्कत की, लेकिन वह ऐसा कर नहीं पाए।
जब से ऐसी चर्चा हो रही है कि मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) अपने सुपरहिट शो शक्तिमान पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं, तभी से रणवीर सिंह इसके हिस्सा बनने की खबर आई थी। एक इंटरव्यू में मुकेश ने कहा भी था कि रणवीर फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे।
क्या शक्तिमान का हिस्सा बनेंगे रणवीर सिंह?
अब एक हालिया रिपोर्ट में ऐसा कहा गया कि रणवीर सिंह बतौर हीरो न सही, लेकिन वह बतौर प्रोड्यूसर शक्तिमान मूवी बड़े पर्दे पर लाने जा रहे हैं। उन्होंने शक्तिमान के राइट्स खरीद लिए हैं। अब रणवीर की टीम की तरफ से इन अफवाहों को खारिज कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- भारत में नहीं इस देश में बनेगा Don 3 का सेट, अपनी 'जंगली बिल्ली' के साथ कब रवाना होंगे रणवीर सिंह?
रणवीर सिंह ने शक्तिमान को लेकर दिया रिएक्शन
शक्तिमान को प्रोड्यूस करने की अफवाहों के बीच रणवीर सिंह ने अपनी टीम के जरिए अपना रिएक्शन दिया है। हालिया स्टेटमेंट जारी करते हुए रणवीर की तरफ से कहा गया, "रणवीर सिंह के एक नए सुपरहीरो (शक्तिमान) प्रोजेक्ट के राइट्स हासिल करने की खबर में कोई सच्चाई नहीं है। अभी वह आदित्य धर की अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और उसके बाद वह डॉन 3 पर भी काम शुरू करेंगे।"
खबरें और भी
Photo Credit - Instagram
मुकेश खन्ना नहीं बनाना चाहते रणवीर को शक्तिमान
कुछ महीने पहले मुकेश खन्ना ने एक इंटरव्यू में साफ-साफ कहा था कि वह रणवीर सिंह को शक्तिमान नहीं बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा था, "वह चंचल दिखते हैं जैसे कि वह किसी को ठग लेंगे लेकिन वह एक शानदार अभिनेता हैं। जब मैंने उनकी प्रशंसा की तो मैंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके जैसी ऊर्जा किसी और में नहीं है लेकिन मैंने उन्हें इस भूमिका के लिए मंजूरी नहीं दी। उन्हें बुरा लगा होगा।" मुकेश ने यह भी बताया कि रणवीर तीन घंटे तक उन्हें मनाते रहे थे लेकिन वह नहीं माने।