Dhurandhar के डायरेक्टर ने सस्पेंस से उठाया पर्दा, Ranveer Singh नहीं निभा रहे मेजर मोहित शर्मा का किरदार
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) संजय दत्त और आर माधवन के मल्टीस्टारर फिल्म 'धुरंधर' का जब ट्रेलर रिलीज हुआ था, तो ...और पढ़ें

मेजर मोहित शर्मा से इंस्पायर नहीं है 'धुरंधर' की कहानी/ फोटो- Instagram
HighLights
रणवीर सिंह मेजर मोहित का किरदार नहीं
आदित्य धर ने 'धुरंधर' पर दी सफाई
5 दिसंबर को रिलीज होगी धुरंधर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही इस फिल्म को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ था। ट्रेलर में आदित्य धर ने एक्टर्स के लुक को तो रिवील किया, लेकिन उनके कैरेक्टर्स पर सस्पेंस बरकरार रखा।
'धुरंधर' का ट्रेलर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग ने ये पजल्स सुलझाना शुरू कर दिया कि कौन से अभिनेता का फिल्म में क्या किरदार है। लगभग सभी एक्टर्स को लेकर मीडिया पर लोगों का अनुमान सही निकला, लेकिन रणवीर सिंह के कैरेक्टर को मेजर मोहित शर्मा से इंस्पायर बताया जा रहा था, जोकि गलत है। हाल ही में आदित्य धर ने खुद ये क्लियर किया है कि रणवीर सिंह फिल्म में मेजर मोहित शर्मा का किरदार अदा नहीं कर रहे हैं।
आदित्य धर ने एक्स अकाउंट पर दी सफाई
दरअसल, मेजर मोहित शर्मा के भाई मधुर शर्मा ने एक एक्स पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए ये कहा था कि 'धुरंधर' मूवी ऑफिसर की प्रेरणादायक जिंदगी पर बेस्ड हो सकती है। इन दावों पर रिएक्ट करते हुए स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने एक्स अकाउंट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, "हमारी फिल्म 'धुरंधर' बहादुर मेजर शर्मा की जिंदगी पर आधारित नहीं है। ये ऑफिशियल बयान है"।
भविष्य में बना सकते हैं मेजर मोहित शर्मा पर फिल्म?
आदित्य धर ने इस बात को ऐसे हैंडल किया, जिससे लोगों की भावनाएं भी आहत न हो और वह क्लियर भी कर दें। उन्होंने आगे लिखा, "मैं आप सबको ये विश्वास दिलाना चाहता हूं कि अगर हम भविष्य में मोहित सर की बायोपिक बनाते हैं, तो उनके परिवार की मर्जी और उनके समर्थन से ही बनाएंगे, क्योंकि देश के लिए उनके बलिदान और विरासत को आगे बढ़ाने का यही एक सही तरीका है"।

हालांकि, आदित्य धर ने ये तो क्लियर कर दिया कि रणवीर सिंह मेजर मोहित शर्मा का किरदार नहीं निभा रहे हैं, लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार क्या है। धुरंधर अगले महीने 5 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना भी मुख्य भूमिका में हैं। रणवीर मूवी में 20 साल छोटी सारा अर्जुन के साथ रोमांस फरमाते दिखाई देंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।