विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणवीर सिंह ने अचानक छोड़ी 'हनुमैन' डायरेक्टर की फिल्म 'राक्षस', साउथ में नहीं बनी 'डॉन 3' एक्टर की बात?

Published: Wed, 22 May 2024 08:44 AM (IST)

2024 की शुरुआत में थिएटर्स में एक शानदार फिल्म हनुमैन ने दस्तक दी। कम बजट और सिंपल स्टार कास्ट के ...और पढ़ें

कई फिल्मों पर चल रही है रणवीर की चर्चा, (X Image)
कई फिल्मों पर चल रही है रणवीर की चर्चा, (X Image)

HighLights

  1. रणवीर ने छोड़ी तेलुगु फिल्म राक्षस ?
  2. बीच में छोड़ी राक्षस की शूटिंग
  3. राक्षस को लेकर साधी चुप्पी

जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। सही फिल्म चुनने के इंतजार में कई बार सितारों को लंबे समय तक इंतजार भी करना पड़ता है। इस बीच उनकी फिल्में आए या न आएं, लेकिन किसी न किसी तरह से वह खबरों के माध्यम से लोगों के बीच अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज कराते रहते हैं। फिलहाल कुछ ऐसा ही अभिनेता रणवीर सिंह के साथ चल रहा है।

यह भी पढ़ें- दीपिका की प्रेग्नेंसी के बीच Ranveer Singh ने डिलीट कीं शादी की तस्वीरें? फैंस ने ली चुटकी- 'जॉनी सिंस के कारण..

रणवीर ने छोड़ी तेलुगु फिल्म राक्षस ?

पिछले साल प्रदर्शित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के बाद से अभी तक उनकी कोई फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई है। हालांकि, कभी शक्तिमान फिल्म को लेकर तो कभी डॉन को लेकर वह अक्सर सुर्खियों में बने रहें। हाल ही में यह भी खबरें आई कि वह तेलुगु फिल्म हनुमैन के निर्देशक प्रशांत वर्मा के साथ फिल्म राक्षस भी कर रहे हैं। फिर उन्होंने वह फिल्म छोड़ दी।

बीच में छोड़ी प्रोमो की शूटिंग

अब सिनेमा गलियारों की रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रणवीर सिंह इस फिल्म के लिए हैदराबाद गए थे और फिल्म की घोषणा के लिए वहां उन्होंने प्रोमो की शूटिंग भी शुरू कर दी थी। हालांकि, बीच में ही उन्हें अहसास हुआ कि वह अभी दक्षिण भारतीय सिनेमा के लिए सहज नहीं हैं। इसलिए वह प्रोमो शूट के बीच से ही मुंबई लौट आए और उन्होंने वह फिल्म करने से इनकार कर दिया।

राक्षस को लेकर साधी चुप्पी

वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रणवीर और प्रशांत की यह फिल्म पूरी तरह ठप नहीं हुई है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर दोनों ही इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर और प्रशांत की यह फिल्म किस दिशा में जाती है।

यह भी पढ़ें- Katrina Kaif के वायरल वीडियो ने प्रेग्नेंसी की खबरों को दी हवा, दीपिका पादुकोण से ज्यादा नजर आया बेबी बंप?

डॉन 3 में नजर आएंगे रणवीर

रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट के बारे में बात करें, तो एक्टर ने डॉन यूनिवर्स में एंट्री कर ली है। बीते साल फरहान अख्तर ने उन्हें अपनी हिट फ्रेंचाइजी डॉन 3 में बतौर लीड एक्टर लेने की घोषणा की थी। इसके साथ ही फिल्म से रणवीर सिंह का वीडियो भी रिलीज किया गया था। डॉन 3 में रणवीर के साथ फीमेल लीड में कियारा आडवाणी हैं। इसके अलावा एक्टर सिंघम अगेन में भी नजर आएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।