Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ranveer Singh के लिए लिखी गई थी 'बॉम्बे वेलवेट', धुरंधर को हटाकर ऐसे Ranbir Kapoor ने हथियाई फिल्म

    Updated: Thu, 01 Jan 2026 04:22 PM (GMT+05:30)

    साल 2015 में रिलीज हुई बॉम्बे वेलवेट का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। इस फिल्म में यूं तो रणबीर कपूर लीड रोल में थे, लेकिन शायद आपको पता हो कि कहा ...और पढ़ें

    रणवीर सिंह थे बॉम्बे वेलवेट के लिए पहली पसंद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    रणवीर सिंह थे बॉम्बे वेलवेट के लिए पहली पसंद। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की फिल्म बॉम्बे वेलवेट जब आई थी, उस वक्त रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड में फ्रेशर थे। उन्हें सक्सेस संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला से मिली थी लेकिन इससे पहले वह कई फिल्मों से हाथ धो चुके थे। एक फिल्म रणबीर कपूर की मूवी बॉम्बे वेलवेट (Bombay Velvet) थी।

    जब बॉम्बे वेलवेट बन रही थी, तब तक रणवीर सिंह कोई बड़े स्टार नहीं थे। फिल्म की शूटिंग सितंबर से शुरू हुई, जबकि वह स्टार नवंबर में रामलीला की रिलीज से बने। खैर, अनुराग कश्यप ने फिल्म की कहानी लिखी और उन्होंने इसका निर्देशन किया।

    रणवीर सिंह थे बॉम्बे वेलवेट के लिए पहली पसंद

    जब अनुराग कश्यप फिल्म लिख रहे थे तो उनके दिमाग में रणवीर सिंह मेन लीड थे। यह फिल्म कम बजट में बनने वाली थी। मगर बाद में इसे एक बड़े स्टूडियो को बेच दिया गया जिसने फिल्म को बड़े बजट में बनाने का फैसला लिया लेकिन रणबीर कपूर को मेन लीड हीरो लेने की शर्त पर।

    रणबीर कपूर को कैसे मिली बॉम्बे वेलवेट?

    इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में खुद अनुराग कश्यप ने रिवील किया है कि रणबीर नहीं बॉम्बे वेलवेट के लिए पहली पसंद रणवीर सिंह थे। उन्होंने कहा, "पहले जब मैंने इसे लिखा था, तो यह रणवीर सिंह के लिए था। तब वह ज्यादा नए थे लेकिन सबने इसे रणबीर के नाम पर बेचा और एक्टर बदल गया। इसे समझने में मुझे कम से कम एक साल लग गया।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह और रणबीर कपूर एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं इतने करोड़, इमरान खान ने फीस का किया खुलासा!

    bombay Velvet

    फिल्म फ्लॉप होने के बाद परेशान हो गए थे अनुराग

    बॉम्बे वेलवेट बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी डिजास्टर साबित हुई थी। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। अनुराग कश्यप ने बताया कि फिल्म की असफलता के बाद वह अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर से मिलने से झिझक महसूस करते थे। उन्होंने इस बारे में कहा, "मैं अपनी अंदरूनी मुश्किलों से जूझ रहा था। इसलिए मुझे उससे बाहर निकलना था और एक बहुत छोटी फिल्म बनानी थी। मैं रमन राघव पर बहुत फोकस था लेकिन धीरे-धीरे मुझे लगता है कि हम दूर हो गए।" ऐसा कहा जाता है कि रणबीर कपूर बॉम्बे वेलवेट की असफलता से काफी निराश थे। 

    यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor की एनिमल का जलवा, दो साल अब अब इस देश में होगी रिलीज