दीवाली पर Ranveer Singh के घर पसरा मातम, 'धुरंधर' एक्टर के नाना का हुआ निधन; बहन ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
रणवीर सिंह और उनके परिवार में मातम पसर गया है। एक्टर के नाना का दीवाली पर निधन हो गया, जिसकी जानकारी रणवीर की कजिन सिस्टर सौम्या ने शेयर की।

नहीं रहे रणवीर सिंह के नाना/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
रणवीर सिंह के नाना का 96 की उम्र में निधन
नाना के बेहद करीब थे धुरंधर 2 एक्टर
कजिन सिस्टर ने पुरानी तस्वीरों के साथ शेयर की खबर
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दीवाली के मौके पर उनके नाना का निधन हो गया है। इस दुखद खबर की जानकारी किसी और ने नहीं, बल्कि रणवीर सिंह की कजिन सिस्टर सौम्या हिंगोरानी ठाकरे ने शेयर की है। उन्होंने नाना के साथ कई तस्वीरे शेयर करते हुए रोशनी के त्यौहार पर अपने प्यारे नानू को खोने का दर्द बयां किया।
96 साल के थे रणवीर सिंह के नाना
रणवीर सिंह के नाना 96 साल के थे। उनके जाने की दुखद खबर शेयर करते हुए एक्टर की कजिन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें यंग रणवीर भी नजर आ रहे हैं। दादू के साथ मस्ती और प्यार भरी तस्वीरे शेयर करते हुए सौम्या हिंगोरानी ठाकरे ने डॉ राम हिंगोरानी को श्रद्धांजलि देते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरे दादू, डॉक्टर राम दीवाली के मौके पर हम सबको छोड़कर दादी के पास चले गए। उन्होंने इससे ज्यादा शुभ समय खुद के लिए नहीं चुना होगा, दिन का सबसे अच्छा वक्त, लक्ष्मी पूजा का समय।"
सौम्या ने अपने दादा के जाने का दुख मनाने से अधिक उनकी लंबी उम्र को सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "मैं शर्त लगा सकती हूं कि दोनों (दादी और दादू)अपनी कुर्सी पर बैठ गए होंगे और व्हिस्की पी रहे होंगे और हम सबको देखकर एन्जॉय कर रहे होंगे। सबसे प्यारे दादू बनने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आपने हमें सबकुछ दिया। मेरे लिए भी आइस्क्रीम बचाकर रखना, तब तक जब तक हम दोबारा नहीं मिलते। हरि ओम।"

नाना के बेहद करीब थे रणवीर सिंह
सौम्या के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लोग उनके दादा और रणवीर सिंह के नाना के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "रणवीर और उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "आपका ये नुकसान सुनकर दुख हुआ। आपको और आपके परिवार को ढेर सारा प्यार।" सोशल मीडिया पर जहां लोग रणवीर सिंह के नाना के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अब तक अभिनेता या उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण का कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

आपको बता दें कि रणवीर सिंह का उनके नाना के साथ काफी गहरा और अच्छा रिश्ता था। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के दौरान रणवीर सिंह ने अपने नाना से फैंस को भी मिलवाया था। उस दौरान उनके नाना की उम्र 23 साल थी। वह दोनों झुमका गिरा रे गाने पर डांस करते हुए भी नजर आए थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।