Ranveer Singh ने सुधारी गलती, 'कांतारा विवाद' पर मंदिर में जाकर हाथ जोड़कर मांगी माफी
कांतारा मिमिक्री विवाद को लेकर आखिरकार रणवीर सिंह अपनी गलती सुधारी है और वह चामुंडेश्वरी मंदिर दर्शन करने पहुंचे हैं। ...और पढ़ें
-1779788896321_m.webp)
अभिनेता रणवीर सिंह (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
चर्चा में धुरंधर फ्रेंचाइजी एक्टर का नाम
कांतारा विवाद में रणवीर ने मांगी माफी
हाल ही में रणवीर पर लगा बैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का नाम मौजूदा समय में काफी सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में निर्माता फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 को छोड़ने के मामले को लेकर रणवीर पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा उन पर बैन लगाया है।
दूसरी तरफ रणवीर सिंह ने कांतारा मिमिक्री विवाद को लेकर अपनी गलती सुधारी है और कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए कर्नाटक के चामुंडेश्वरी मंदिर में जाकर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है।
रणवीर ने मांगी माफी
बीते साल गोवा फिल्म फेस्टिवल के दौरान रणवीर सिंह से एक भारी चूक हो गई थी, जिसकी वजह से एक्टर का कानूनी पचड़े में फंसना पड़ा था। समारोह के दौरान रणवीर ने साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी के सामने उनकी चर्चित फिल्म कांतारा चैप्टर-1 में दिखाए गए दैव्य वाले सीन की मिमिक्री की थी, जिसको लेकर रणवीर सिंह की काफी आलोचना हुई और उनके खिलाफ पुलिस केस भी हुआ।
यह भी पढ़ें- 45 करोड़ के 'डॉन 3' विवाद के बीच Farhan Akhtar की नई पारी; आमिर खान की फिल्म में निभाएंगे दिलचस्प किरदार!

इसके बाद मामला कर्नाटक हाई कोर्ट में पहुंचा जहां उनके खिलाफ एफआईआर रद्द करने के लिए अदालत ने निर्देश दिया। साथ ही एक्टर को फटकार लगाते हुए कोर्ट ने कहा था कि उन्हें चामुंडेश्वरी मंदिर के दर्शन करने होंगे और अपनी गलती के लिए माफी मांगनी होगी। अदालत के निर्देश मानते हुए अब धुरंधर फ्रेंचाइजी एक्टर चामुंडेश्वरी मंदिर में पहुंचे हैं और उन्होंने वहां जमीन पर बैठकर हाथ जोड़कर माफी मांगी है।
-1779789726813.jpg)
इस मामले के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। तमाम फैंस रणवीर के नेचर को देखकर उनकी तारीफ कर रहे हैं और अपनी गलती सुधारने, कोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए उनकी सराहना कर रहे हैं।
खबरें और भी
रणवीर की अगली फिल्म
धुरंधर फ्रेंचाइजी के बाद बतौर अभिनेता रणवीर सिंह की डिमांड इंडस्ट्री में काफी बढ़ गई है। लेकिन डॉन 3 विवाद को लेकर FWICE की तरफ से एक्टर पर लगाए गए बैन ने मामला गर्माया दिया है। गौर करें उनकी अपकमिंग फिल्म की तरफ तो उसका नाम प्रलय है, जिसका आधिकारिक एलान भी जल्द किया जा सकता है। इतना ही नहीं वह शाह रुख खान की अपकमिंग मूवी किंग में भी कैमियो रोल प्ले करते हुए नजर आ सकते हैं।