यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'जब छूता है तो...', Ranveer Singh ने Orry के चेस्ट पर हाथ रख पोज देने की बताई वजह, Arjun Kapoor ने उड़ाया मजाक!
सोशल मीडिया स्टार Orry अक्सर सेलिब्रिटीज के साथ पार्टी करते हुए दिखाई देते हैं। उनका अपना एक सिग्नेचर पोज भी है जो वह Rihanna से लेकर Nick Jonas समेत ...और पढ़ें

HighLights
- रणवीर ने ओरी के सिग्नेचर पोज की बताई वजह
- अर्जुन कपूर ने ओरी के जॉब का उड़ाया मजाक
- ओरी इस तरह सेलिब्रिटीज को देते हैं रेटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ranveer Singh Orry Video: ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी आज सोशल मीडिया का एक जाना-माना नाम बन चुके हैं, लेकिन वह कौन हैं और क्या करते हैं, इस बात से लोग अब भी अनजान हैं। यहां तक कि, ओरी जिन सेलिब्रिटीज के साथ उठते-बैठते हैं, वह भी नहीं जानते हैं कि ओरी क्या करते हैं। हाल ही में, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने ओरी का मजाक उड़ाया, जिसका वीडियो सामने आया है।
दरअसल, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी से रणवीर, अर्जुन और ओरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों जिगरी यार मिलकर ओरी के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ओरी ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।
रणवीर-अर्जुन का ओरी के साथ वीडियो
ओरी ने अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह के साथ अंबानी की पार्टी से एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ओरी ने कैप्शन में लिखा, "रणवीर सिंह ने हाथ, लव प्लस फोटो के पीछे का कारण बताया। हां, आगे बढ़ते हुए हाथ, प्यार प्लस फोटो के पास एक स्कोरिंग सिस्टम होगा। मजाक कर रहा हूं।"
यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंट Deepika Padukone के बेबी बंप संग फोटो सही से न क्लिप करने पर Ranveer से चिढ़े Orry, वीडियो वायरल
रणवीर सिंह ने ओरी के सिग्नेचर पोज का उड़ाया मजाक
क्लिप में रणवीर सिंह ने ओरी के सिग्नेचर पोज (चेस्ट पर हाथ रखने वाला पोज) के पीछे की कहानी बताई है। अभिनेता ने कहा, "देवियों और सज्जनों, यह ओरी है। मुझे आज तक नहीं पता कि वह क्या करता है।" बीच में अर्जुन कहते हैं, "वह लिवर है।" इसके बाद रणवीर ओरी के सिग्नेचर पोज पर कमेंट करते हुए कहते हैं, "ऑरी एक केस स्टडी है, लेकिन अगर ओरी आपको इस तरह से छूता है तो इसका मतलब है कि आपको ओरी ने मंजूरी दे दी है और अगर नहीं, तो आपको अभी भी काम करना बाकी है। क्या मैं सही कह रहा हूं ओरी।"
खबरें और भी
इसके बाद ओरी ने जवाब में कहा, "हां और जितना अधिक टच होगा, आप उतने ही अधिक प्रासंगिक होंगे।" फिर ओरी ने सिग्नेचर पोज की स्कोरिंग बताई। उन्होंने कहा कि अगर हाथ चेस्ट के ऊपर होता है तो सेलिब्रिटी 'ए 10' है।