Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranveer Singh ने की भारतीय साइन लैंग्वेज को 23वीं आधिकारिक भाषा बनाने की अपील, फैंस से कहा- करें याचिका साइन

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Fri, 23 Sep 2022 09:20 PM (IST)

    Ranveer Singh On Indian Sign Language रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया हैl इसके साथ उन्होंने फैंस से अपील की है कि भारतीय साइन भाषा को ...और पढ़ें

    Ranveer Singh On Indian Sign Language: रणवीर सिंह ने एक पोस्ट शेयर किया हैl
    Ranveer Singh On Indian Sign Language: रणवीर सिंह ने एक पोस्ट शेयर किया हैl

    नई दिल्ली, जेएनएनl Ranveer Singh On Indian Sign Language: रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस से अपील की है कि वह एक याचिका को साइन करें, जिसके माध्यम से साइन लैंग्वेज को आधिकारिक भाषा बनाया जा सकेंl रणवीर सिंह ने यह लिंक इंस्टाग्राम पर शेयर की हैl

    यह भी पढ़ें: Varun Dhawan On Mirzapur: वरुण धवन मिर्जापुर और द फैमिली मैन के अपडेट से हुए परेशान, देखें मजेदार वीडियो

    रणवीर सिंह ने भारतीय साइन लैंग्वेज को आधिकारिक भाषा बनाने की अपील की है

    अब रणवीर सिंह ने एक नया इनिशिएटिव हाथ में लिया हैl उन्होंने भारतीय साइन लैंग्वेज को आधिकारिक भाषा बनाने के लिए एक याचिका साइन करने की अपील फैंस से की हैl उन्होंने कहा है कि वह अधिकारियों से निवेदन कर रहे हैं कि भारतीय साइन लैंग्वेज को भारत की 23वीं आधिकारिक भाषा घोषित की जाएl उन्होंने अपने प्रशंसकों से इस नोबल कॉज में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान भी कियाl रणवीर सिंह ने एक स्टोरी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैl इसके माध्यम से उन्होंने यह अपील की हैl उन्होंने लिंक शेयर करते हुए लिखा है, 'याचिका का लिंक लाइव हैl भारतीय साइन लैंग्वेज को हमारे संविधान के अंतर्गत देश की आधिकारिक भाषा बनाएंl सपोर्ट करें, साइन करें, शेयर करेंl'

    भारतीय संविधान के आठवें शेड्यूल में भाषा का प्रावधान है

    गौरतलब है कि भारतीय संविधान के आठवें शेड्यूल में भाषा का प्रावधान है, जिसमें आसामी, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, मैथिली, नेपाली, ओड़िया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, सिंधी, तमिल, तेलुगू और उर्दू भाषा का समावेश हैl रणवीर सिंह जल्द रोहित शेट्टी के फिल्म सर्कस में नजर आएंगेl

    View this post on Instagram

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

    यह भी पढ़ें: Saba Azad on Vikram Vedha: ऋतिक रोशन की फिल्म 'विक्रम वेदा' का सबा आजाद कर रही हैं बेसब्री से इंतजार

    रणवीर सिंह बॉलीवुड के पसंदीदा कलाकारों में से एक है

    रणवीर सिंह बॉलीवुड के पसंदीदा कलाकारों में से एक हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है और उनकी फिल्में हिट भी हुई हैl अब उन्होंने इंडस्ट्री में अपना एक नाम बना लिया हैl वह हाल ही में फिल्म जयेशभाई जोरदार में नजर आए थेl यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थीl

    खबरें और भी