यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ranveer Singh ने 'धुरंधर' में Ranbir Kapoor के लुक को किया कॉपी? खूंखार अवतार देख फैंस ने किया कमेंट
रणवीर सिंह की कुछ तस्वीरें इन दिनोंं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्टर आदित्य धार की फिल्म धुंआधार की शूटिंग में व्यस्त हैं जहां सेट से उनकी कुछ ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह इन दिनों आदित्य धार की फिल्म धुरंधर की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे,आदित्य धर और लोकेश धर के साथ उनके बैनर बी62 स्टूडियोज के तहत किया जा रहा है। अब सेट से रणवीर सिंह की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं, जिसमें रणवीर को पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में देखा जा सकता है।
वायरल हो रहा रणवीर सिंह का लुक
रेडिट पर लीक हुई तस्वीर में रणवीर सिंह को सिक्ख आदमी के अवतार में देखा जा सकता है। उन्होंने एक बड़ा सा टर्बन पहना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटोज में रणवीर पगड़ी बांधे, सूट पैंट में दिखाई दे रहे हैं। उनके माथे से खून बह रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह फिल्म में एक रॉ एजेंट का रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं इस फोटो को देखकर फैंस उनके लुक की तुलना रणवीर सिंह की एनिमल से कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अरे बाप रे! रणबीर कपूर की Love And War में हुई ऐसे शख्स की एंट्री, नाम जानकर पकड़ लेंगे अपना सिर
फैंस ने रणबीर कपूर के लुक से किया कंपेयर
वीडियो में एक गांव का सेटअप दिखता है, जहां रणवीर एक कार के पास नजर आ रहे हैं। उनके बाल हवा में उड़ रहे हैं। लंबी दाढ़ी, बिखरे बाल और मजबूत मसल्स में रणवीर का लुक काफी इंटेंस नजर आ रहा है। फिल्म की कहानी भारत के खूफिया इतिहास की वास्तविक घटनाओं पर आधारित है।
Leaks from Dhurandhar!! Looks great but kinda similar to Animal. Thoughts? #RanveerSingh pic.twitter.com/Es0Dhkbj5E
— A T E L O P H O B I C (@imXIDDI) January 1, 2025
फैंस से नहीं हो रहा इंतजार
रणवीर के इस नए लुक की तुलना फैंस 'पद्मावत' के उनके अलाउद्दीन खिलजी के किरदार से कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस रणवीर के इस लुक की तारीफ कर रहे हैं और इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया,'रणवीर को फिर से खिलजी वाले लुक में देखने का बेसब्री से इंतजार है, बड़ी स्क्रीन पर उनका जलवा देखने का और इंतजार नहीं हो पा रहा।
खबरें और भी
Sardar look mein bhi Khilji wali intensity—Ranveer, you’re on fire! 💯🔥 pic.twitter.com/DVos8LgOGv
— Amit (@BrandAmit_) January 2, 2025
इससे पहले रणवीर सिंह को आदित्य धार के साथ गोल्डन टेंपल के दर्शन करते हुए देखा गया था। ये एक इशारा था कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। रणवीर सिंह ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था, “जाको राखे साइयाँ, मार सके न कोय।"
यह भी पढ़ें: 'असल जिंदगी में लंपट छिछोरा...'Mukesh Khanna ने रामायण में Ranbir Kapoor के किरदार पर साधा निशाना