Dhurandhar के बाद बॉक्स ऑफिस पर प्रलय लाएंगे Ranveer Singh, बस कुछ ही महीनों में शुरू होने वाली है शूटिंग
रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'प्रलय' को लेकर चल रही अफवाहों पर प्रोडक्शन हाउस ने विराम लगा दिया है। यह फिल्म अगस्त 2026 में फ्लोर पर जाएगी और 300 करोड ...और पढ़ें
-1777472724121_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर (Dhurandhar) फ्रेंचाइज की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद अब सभी की नजरें रणवीर सिंह की अगली फिल्म पर हैं। खबर आई थी कि रणवीर (Ranveer Singh) जय मेहता की प्रलय में नजर आने वाले हैं।
पहले खबर आ रही थी कि डॉन 3 से बाहर होने के बाद रणवीर सिंह ने प्रलय भी छोड़ दी है। कहा जा रहा था कि क्रिएटिव डिफ्रेस की वजह से रणवीर ने ये फिल्म भी छोड़ दी है। ये एक जॉम्बी थ्रिलर फिल्म थी अब प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक सूत्र ने खुद इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।
यह भी पढ़ें- 1800 करोड़ की कमाई के बीच जापान चला Dhurandhar, अब 'हमजा' तोड़ेगा दंगल और RRR का रिकॉर्ड; रिलीज डेट का एलान
प्रोडक्शन हाउस ने खबरों को किया खारिज
प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक सूत्र ने इन खबरों को खारिज करते हुए साफ किया कि ‘प्रलय’ पूरी तरह ट्रैक पर है और इसकी शूटिंग अगस्त 2026 में शुरू होने वाली है। सूत्र ने बताया, फिल्म प्रलय को लेकर किसी भी तरह की अनिश्चितता की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं। रणवीर और जय लगातार चर्चा में हैं और स्क्रिप्ट को पूरी तरह फाइनल कर लिया गया है।
-1777473142961.jpg)
फिल्म अब प्री-प्रोडक्शन चरण में पहुंच चुकी है और पूरी टीम भारतीय सिनेमा में पहले कभी न देखे गए भव्य स्तर का निर्माण करने की तैयारी में जुटी है। फिलहाल योजना के अनुसार ‘प्रलय’ अगस्त 2026 में फ्लोर पर जाएगी।
खबरें और भी
कितना होगा फिल्म का बजट?
इस फिल्म को एक बड़े स्तर की, वीएफएक्स से भरपूर एक्शन थ्रिलर बताया जा रहा है, जो एक पोस्ट-एपोकैलिप्टिक और डिस्टोपियन दुनिया में आधारित है। ‘प्रलय’ में ज़ॉम्बी जॉनर को हिंदी सिनेमा में पहले से बिल्कुल अलग अंदाज में पेश किया जाएगा। जय मेहता पिछले साल से इस प्रोजेक्ट पर जुनून के साथ काम कर रहे हैं और इसे करीब 300 करोड़ रुपये के बड़े बजट पर बनाने की योजना है।
फिल्म की कहानी जय मेहता और ‘लूटेरे’ के लेखक विशाल कपूर ने लिखी है। इस फिल्म का निर्माण हंसल मेहता की ट्रू स्टोरी फिल्म्स और रणवीर सिंह की मा कसम फिल्म्स मिलकर, अप्लॉज एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर कर रहे हैं।
एकदम नए अवतार में नजर आएंगे रणवीर
रणवीर सिंह ‘प्रलय’ के जरिए एक बिल्कुल नए और अनछुए क्षेत्र में कदम रखने को लेकर काफी उत्साहित हैं और इस फिल्म में उनका लुक भी पूरी तरह नया होगा। फिलहाल रणवीर ने कोई दूसरी फिल्म साइन नहीं की है, लेकिन वे आदित्य धर के साथ एक और प्रोजेक्ट पर चर्चा कर रहे हैं, जिसे वे ‘प्रलय’ की शूटिंग पूरी होने के बाद शुरू कर सकते हैं।