Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranveer Singh एक पार्टी में रैप करते आए नजर, लोगों ने जमकर किया एन्जॉय, वायरल हुआ वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 23 Jun 2023 08:10 PM (IST)

    Ranveer Singh Raps Video रणवीर सिंह फिल्म अभिनेता है। उनकी पिछली तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई है। अब उनकी जल्द फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहान ...और पढ़ें

    Ranveer Singh Raps Video, Ranveer Singh news
    Ranveer Singh Raps Video, Ranveer Singh news

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ranveer Singh Raps Video: रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें एक प्राइवेट पार्टी में गाना गाते हुए देखा जा सकता है। वहीं, उनके फैंस जमकर उत्साह बढ़ाते हुए नजर आए। रणवीर सिंह की एनर्जी कुछ लोग ही मैच कर सकते हैं। वह जब पार्टी में होते हैं, कोई ऐसा नहीं होता जो उन पर ध्यान ना दें।

    रणवीर सिंह किस पार्टी में रैप करने लगे थे?

    इसके पहले, रणवीर सिंह ने एक प्राइवेट पार्टी में भाग लिया था। इसमें वह काफी एन्जॉय करते नजर आए। उन्होंने डीजे की जगह ले ली और वह रैप करने लगे। जब वह ऐसा करके नीचे उतरे, तब लोगों ने उनका तालियों से मनोबल बढ़ाया। कई लोगों ने कहा, "वे उनसे प्यार करते हैं।" उनका वीडियो वायरल हो गया है।

    रणवीर सिंह कब से म्यूजिक में रैप करते हैं?

    कई लोगों को लगता है कि रणवीर सिंह जोया अख्तर की फिल्म गली ब्वॉय में काम करने के बाद म्यूजिक में रैप करने में सक्षम हो पाए हैं। हालांकि, यह सही बात नहीं है। अभिनेता ने पहली बार लेडीज वर्सेस रिकी बहल में 'आदत से मजबूर' गाने में रैप किया था।

    रणवीर सिंह जल्द किस फिल्म में नजर आएंगे?

    रणवीर सिंह जल्द करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। इसमें उनके अलावा आलिया भट्ट भी होंगी। दोनों गली ब्वॉय के बाद एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में धर्मेंद्र और जया बच्चन भी होंगी।

    खबरें और भी

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म रणवीर सिंह के लिए क्यों अहम है?

    यह फिल्म रणवीर सिंह के लिए काफी अहम फिल्म है। उनकी पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई है। इनमें जयेशभाई जोरदार, सर्कस और 83 शामिल है। हालिया इंटरव्यू में उन्होंने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को शानदार फिल्म बताया था। उन्होंने जानकारी दी थी कि यह करण जौहर टाइप की फिल्म है। इसमें गाने, लव, ड्रामा, रोमांस होगा और यह फिल्म सभी को पसंद आएगी। रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण से शादी की है। दोनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। हाल ही में, दोनों को सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी में भी देखा गया था।