Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranveer Singh: 'सिंघम अगेन' की शूटिंग हुई शुरू, फिल्म सेट से सामने आई रणवीर सिंह की फोटो, वायरल हुआ लुक

    Updated: Sun, 01 Oct 2023 12:53 PM (IST)

    Ranveer Singh बॉलीवुड की पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्मों में कुछ मूवीज ऐसी हैं जिनका कोई तोड़ नहीं। रोहित शेट्टी लीक से हटकर और ऐसी फिल्में बनाने के ...और पढ़ें

    Ranveer Singh Photo from Singham Again set
    Ranveer Singh Photo from Singham Again set

    HighLights

    1. 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बाद 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे रणवीर सिंह
    2. फिल्म के सेट से सामने आई रणवीर सिंह की फोटो
    3. 'सिंबा' अंदाज में नजर आए रणवीर सिंह

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के फाइन एक्टर माने जाने वाले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने हर फिल्म में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। फैंस उकी वर्सटाइल परफॉर्मेंस को पसंद करते हैं। हालांकि, रणवीर के लिए साल 2022 कुछ खास नहीं रहा, लेकिन 2023 में उन्होंने 'रॉकी रंधावा' बनकर सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर अपना जलवा बिखेरा।

    अब रणवीर, रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' से एक बार फिर लोगों का मनोरंजन करेंगे। सेट से उनकी पहली तस्वीर सामने आई है।

    शुरू हुई 'सिंघम अगेन' की शूटिंग!

    कुछ दिन पहले रोहित शेट्टी ने अजय देवगन और रणवीर सिंह के साथ सेट से फोटो शेयर की थी। ये फोटो शूटिंग शुरू होने से पहले हुई पूजा से शेयर की गई थी। फिल्म की शूटिंग शुरू किए जाने की खबर है। रणवीर सिंह ने सेट से एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह सिंबा लुक में नजर आ रहे हैं।

    फिर 'सिंबा' बने रणवीर सिंह

    रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फोटो शेयर की है। रणवीर तस्वीर में किरदार के लिए काली बनियान, मैचिंग ट्राउजर और चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। तस्वीर को सिंघम टाइटल सॉन्ग और एक सिम्बा स्टिकर के साथ पोस्ट किया गया है। इसके बैकग्राउंड में 'आला रे आला' म्यूजिक लगाया गया है। इतना ही नहीं, वह अपनी मूछों पर ताव देते भी नजर आ रहे हैं।

    कब रिलीज हो रही 'सिंघम अगेन'?

    'सिंघम अगेन' 2011 की पॉपुलर फिल्म 'सिंघम' का सीक्वल है। पहले पार्ट में भी अजय देवगन लीड रोल में थे। 'सिंघम अगेन' की डेट आधिकारिक तौर पर अनाउंस नहीं की गई है, लेकिन ऐसी चर्चा है कि मूवी अगले साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। अगर ऐसा होता है, तो इसे अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' से कड़ी टक्कर मिलेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Archana Gautam: बदसलूकी को याद कर रो पड़ीं अर्चना गौतम, बोलीं- अगर मुझे कुछ हुआ, तो संदीप सिंह होंगे जिम्मेदार