विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिर्फ रणवीर सिंह नहीं! ये सेलेब्स भी सीक्वल में दूसरे कलाकार को कर चुके हैं रिप्लेस, ये रही लिस्ट

By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
Published: Sat, 12 Aug 2023 02:43 PM (IST)

Celebs Replaced In Franchises मौजूदा समय में फिल्मों के सीक्वल बनाने को दौर चल रहा है। कई फिल्मों की फ्रैंचाइजी ...और पढ़ें

ये कलाकार सीक्वल में अन्य एक्टर को कर चुके हैं रिप्लेस (Photo Credit-Instagram)
ये कलाकार सीक्वल में अन्य एक्टर को कर चुके हैं रिप्लेस (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. डॉन 3 में रणवीर सिंह ने शाह रुख खान को किया रिप्लेस
  2. सीक्वल से कई कलाकार एक दूसरे का काट चुकें पत्ता
  3. लिस्ट में सलमान खान का नाम भी है शामिल

नई दिल्ली जेएनएन: बीते समय से ये देखा जा रहा है कि हिंदी सिनेमा फिल्मों के सीक्वल बनाने को लेकर ज्यादा एक्साइडेट रहता है। ज्यादातर मेकर्स अपनी सफल फिल्मों को दो भागों में विभाजित कर ऑडियंस के लिए एंटरटेनमेंट का एक नया जरिया तलाश रहे हैं। कई फिल्में ऐसी रही हैं, जिनमें पहले और तीसरे भाग तक स्टार कास्ट एक जैसी रही है।

लेकिन अब फ्रैंचाइजी या सीक्वल में कई लीड एक्टर और एक्ट्रेस के बदलाव का ट्रेंड भी शुरू हो गया है। इस लेख में हम उन कलाकारों के बारे में आपको बताने जा रहे , जिन्होंने सीक्वल वाली फिल्म में उसके लीड रोल एक्टर और एक्ट्रेस को रिप्लेस किया है।

सलमान खान-सैफ अली खान (रेस-3)

डायरेक्टर अब्बास-मस्तान की सफल फ्रैंचाइजी रेस के पहले दो भागों में सैफ अली खान ने लीड रोल प्ले किया था। रेस के दोनों पार्ट काफी शानदार साबित हुए। लेकिन साल 2018 में रेस की पूरी कहानी पलट गई। फिल्म के डायरेक्शन की कमान रेमो डीसूजा के हाथों में आ गई।

सिर्फ इतना ही नहीं इस रेस-3 पूरी स्टार कास्ट नई रही, जिसमें सलमान खान और बॉबी देओल की एंट्री हुई। सलमान ने इस रेस के तीसरे भाग में सैफ को रिप्लेस किया। आलम ये रहा है कि ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।

शाह रुख खान- रणवीर सिंह (डॉन-3)

फिल्म निर्माता फरहान अख्तर की फ्रैंचाइजी डॉन के पहले दो भागों में शाह रुख खान ने अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाया। आलम ये रहा है कि साल 2006 में डॉन 2011 में डॉन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी हासिल की। अभी कुछ दिन पहले फरहान अख्तर ने डॉन 3 का प्रोमो वीडियो शेयर किया, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ कि अब डॉन की इस फ्रैंचाइजी में शाह रुख की जगह रणवीर सिंह ने ले ली है।

नुसरत भरूचा-अनन्या पांडे (ड्रीम गर्ल 2)

एक्टर आयुष्मान खुराना की कॉमेडी मसाला फिल्म ड्रीम गर्ल के पहले भाग में नुसरत भरुचा ने लीड रोल प्ले किया था। लेकिन इस फिल्म के सीक्वल में ऐसा नहीं है। फिल्म पति पत्नि और वो फेम एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने ड्रीम गर्ल 2 में नुसरत को रिप्लेस कर दिया है। बता दें कि 25 अगस्त 2023 को ड्रीम गर्ल 2 सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

अक्षय कुमार-कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 2)

डायरेक्टर अनीस बज्मी की हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया साल 2007 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी में अक्षय कुमार ने अपनी कमाल की एक्टिंग से हर किसी को प्रभावित किया और फिल्म काफी सफल साबित हुई। लेकिन बीते साल आई भूल भुलैया 2 से अक्षय को एक्टर कार्तिक आर्यन ने रिप्लेस किया। हालांकि फिर भी भूल भुलैया का सीक्वल ब्लॉकबस्टर रहा।

कुणाल खेमू-शरमन जोशी (गोलमाल-3)

गोलमाल फ्रैंचाइजी हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों की सीरीज में से एक है। इस फिल्म के पहले भाग गोलमाल-फन अनलिमेटेड में शरमन जोशी ने लक्ष्मण का किरदार अदा किया था। हालांकि इस फ्रैंचाइजी के तीसरे भाग गोलमाल 3 में कुणाल खेमू ने शरमन को रिप्लेस कर लक्ष्मण के रोल में दर्शकों के दिलों को जीता।

सैफ अली खान- अभिषेक बच्चन (बंटी और बबली 2)

साल 2005 में निर्देशक शाद अली की फिल्म बंटी और बबली रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दो ठग लड़के और लड़की की कहानी दिखाई थी, जो लोगों को चूना लगा कर उन्हें लूटते थे। इस मूवी में रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन ने लीड रोल प्ले किया था, जबकि अमिताभ बच्चन भी पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में काफी दम दिखाया, लेकिन 2021 में आई बंटी और बबली 2 में अभिषेक की जगह सैफ अली खान ने लीड रोल प्ले किया।

करीना कपूर और काजल अग्रवाल (सिंघम अगेन)

अजय देवगन की मोस्ट पॉपुलर फिल्म सीरीज सिंघम के पहले भाग में एक्टर के साथ काजल अग्रवाल ने लीड रोल प्ले किया था। हालांकि सिंघम के सीक्वल यानी सिंघम 2 में काजल की जगह करीना कपूर ने ली,

लेकिन अच्छी बात ये रही कि मेकर्स को इससे कुछ खास नुकसान नहीं हुआ और सिंघम रिटर्न्स बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।