विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa:The Rule में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएगा रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का ये एक्टर? जबरदस्त होगा किरदार

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Tue, 23 May 2023 01:38 PM (IST)

PushpaThe Rule अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा- द रूल को लेकर फैंस में लगातार उत्सुकता बनी हुई है। रश्मिका मंदाना ...और पढ़ें

Ranveer Singh to Play Cop in Pushpa the Rule Allu Arjun Rashmika Mandanna Mass Entertainer Report/Instagram
Ranveer Singh to Play Cop in Pushpa the Rule Allu Arjun Rashmika Mandanna Mass Entertainer Report/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Pushpa-The Rule: साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा-द राइज' अब फैंस को इसके सेकंड पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। अल्लू अर्जुन के जन्मदिन यानी कि 8 अप्रैल 2023 को 'पुष्पा-द रूल' का तीन मिनट का टीजर रिलीज किया गया था, जिसके सामने आने के बाद से ही दर्शकों की उत्सुकता दोगुनी हो गई थी।

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म को लेकर आए दिन कोई न कोई जानकारी सामने आ रही है। अब हाल ही में रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का बड़ा एक्टर 'पुष्पा-द रूल' में जल्द ही एंट्री ले सकता है।

अल्लू अर्जुन की पुष्पा-2 में इस बॉलीवुड सुपरस्टार की एंट्री?

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा-द रूल' की रिलीज डेट भले ही अभी तक सामने नहीं आई हो, लेकिन फिल्म को लेकर एक ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर फैंस के चेहरों पर एक बड़ी सी मुस्कान आ जाएगी। सियासत.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा-द रूल' में बॉलीवुड के सिंबा यानी कि रणवीर सिंह नजर आ सकते हैं।

इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि फिल्म में अल्लू अर्जुन के किरदार 'पुष्पा राज' को एक पुलिस ऑफिसर द्वारा फिल्म में इंट्रोड्यूज किया जाएगा और इस पुलिस ऑफिसर के किरदार को 'पुष्पा-द रूल' में रणवीर सिंह निभाएंगे।

रणवीर सिंह का फिल्म में कितना बड़ा रोल होगा, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। हालांकि, इस खबर के सामने आने के बाद दो सुपरस्टार्स को एक ही फ्रेम में देखने के लिए ऑडियंस काफी उत्सुक हो गई है।

एक्शन से भरपूर होगी 'पुष्पा-द रूल'

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा-द रूल' में रणवीर सिंह के अलावा कई और बड़े सितारे कैमियो करते हुए नजर आ सकते हैं। फहद फासिल भी साउथ स्टार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में कई एक्टर्स ने अपने सीन्स शूट किये हैं। फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं, जो इससे पहले अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा-द राइज, आर्या और आर्या 2 जैसी फिल्में कर चुके हैं।

फिल्म के म्यूजिक की जिम्मेदारी देवी श्री प्रसाद के कंधों पर हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक बार फिर से फैंस को एंटरटेन करेगी।