विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी से ठीक पहले रणवीर सिंह ने फॉलो की थी यह खास डायट, यह थी बड़ी वजह

By Rahul soniEdited By:
Updated: Sun, 25 Nov 2018 08:15 AM (IST)

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की।

शादी से ठीक पहले रणवीर सिंह ने फॉलो की थी यह खास डायट, यह थी बड़ी वजह
शादी से ठीक पहले रणवीर सिंह ने फॉलो की थी यह खास डायट, यह थी बड़ी वजह

मुंबई। दो बॉलीवुड के प्रसिद्ध सितारे अब हमसफर बन चुके हैं। हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की। दोनों ने इटली के लेक कोमो में 14 और 15 नवंबर को शादी की और वे भारत आ चुके हैं। बेंगलुरु में आज रिसेप्शन होने जा रहा है। इस बीच दोनों की शादी की तस्वीरें भी वायरल हो रही है। शादी से जुड़ी जानकारी हासिल हुई है कि, रणवीर सिंह ने शादी के लिए खास तरह की डायट फॉलो की थी। 

रणवीर सिंह पिछले कुछ समय से अपनी आने वाली फिल्म सिंबा को लेकर व्यस्त थे। शादी से एक हफ्ते पहले तक वे फिल्म का काम कर रहे थे। इस फिल्म में वे संग्राम सिंह भाले राव नामक एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने बहुत ज्यादा कसरत कर बॉडी बनाई थी और शादी के लिए उनके जो कपड़े तैयार हुए थे, वह उस नाप के नहीं थे। इसके चलते रणवीर सिंह ने शूटिंग पूरी होने के एक सप्ताह बाद कीटो डाइट करना शुरू की। इस प्रकार उन्होंने एक सप्ताह के अंदर जबरदस्त तरीके से वजन घटाया है। शादी की तस्वीरों को भी देखा जाए तो यह नजर आ रहा है उनका वे पहले से स्लिम हुए हैं।

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की 14 नवंबर को कोंकणी अंदाज में शादी हुई थी। बता दें कि, 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज से शादी हुई थी। इसके बाद से ही शादी की पहली तस्वीर का इंतजार हो रहा था। यह इंतजार गुरुवार की रात लगभग 8 बजे खत्म हुआ था। दीपिका रणवीर की शादी में खास तौर पर इस बात का ध्यान रखा गया था कि कोई भी तस्वीर बाहर न जा पाए। अब शादी के बाद दोनों रिसेप्शन का आयोजन कर रहे हैं। पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बैंगलुरु में हो रहा है जिसमें दीपिका पादुकोण के परिवार के करीबी लोग शामिल होंगे। इसके बाद 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा जिसमें करीबी लोगों के साथ बॉलीवुड सितारे शामिल होंगे। 

यह भी पढ़ें: दीदी सारा अली खान से ये गोल गोल बातें करते हैं तैमूर अली खान

यह भी पढ़ें: प्रियंका के होने वाले पति को रही है ये बीमारी, अब All Is Well