विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

4 महीने बाद टूटने वाली रैपर Badshah की शादी? पत्नी ईशा रिखी के पोस्ट से तलाक की चर्चा तेज

Updated: Tue, 28 Jul 2026 10:41 AM (GMT+05:30)

गायक और रैपर बादशाह एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

बादशाह और ईशा रिखी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

बादशाह और ईशा रिखी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. क्या होने वाला है बादशाह का तलाक

  2. 4 महीने पहले ईशा रिखी संग हुई शादी

  3. ईशा के सोशल मीडिया पोस्ट से चर्चा तेज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फेमस गायक और रैपर बादशाह को भला कौन नहीं जानता। अपने गानों की धुनों पर सिनेप्रेमियों को थिरकने पर मजबूर करने वाले बादशाह अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर से बादशाह का नाम उनकी शादी को लेकर चर्चा में बना हुआ है, जो 4 महीने पहले उन्होंने ईशा रिखी संग रचाई। 

ईशा ने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद से बादशाह और उनके तलाक की चर्चाएं तेज हो गई हैं। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं-

क्या टूटने वाली है बादशाह की शादी?

इसी साल मार्च के महीने में बादशाह और ईशा रिखी ने शादी रचाई। इन दोनों की ये शादी इंटिमेट वेडिंग थी, जिसमें ज्यादा लोग मौजूद नहीं रहे। गुपचुप तरीके से रचाई गई थी शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद सभी को पता लगा था कि बादशाह ने अपने निजी जीवन की नई पारी का आगाज किया है। लेकिन अब लगता है कि उनकी ये शादी भी खतरे में है। 

यह भी पढ़ें- बादशाह-फाजिलपुरिया का हिट म्यूजिक प्रोड्यूसर कैसे बना खूंखार गैंगस्टर? दुबई से गैंग चला रहे दीपक नांदल को झटका

rapper badshaah wedding  (1)

दरअसल हाल ही में बादशाह की पत्नी ईशा रिखी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसकी वजह से तलाक की सुगबुगाहट तेज हो गई है। ईशा के इस पोस्ट में लिखा है- कुछ लड़ाई ऐसी होती हैं, जिनकी चोटों के निशान बेशक शरीर पर नहीं दिखाई देते हैं, लेकिन उनका असर काफी प्रभावशाली होता है। मुझे लगा था कि चुप रहना ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन मैं गलत थी।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Isha Rikhi (@isharikhi)

मेरे पति का प्रभाव और पावर को देखकर मैं इतनी डर गई कि शांत रहने को ही सबसे सुरक्षित समझने लगी थी। लेकिन चुप्प कभी किसी समस्या का समाधान नहीं होती। अब डर से निकलकर मैं हिम्मत को अपना रही हूं और सब कुछ ठीक होने का नाटक पूरी तरह से बंद करने जा रही हूं। अब में डरने वाली नहीं हूं। 

बादशाह का पहले भी हुआ है तलाक

इस तरह से बादशाह की पत्नी ईशा रिखी के इस सोशल मीडिया पोस्ट ने सनसनी मचा दी है और इस कपल के तलाक को लेकर कयास तेज हो गए हैं। मालूम हो कि इससे पहले भी बादशाह की एक शादी टूट चुकी है। मालूम हो कि साल 2012 में बादशाह ने जैस्मिन मसीह संग पहली शादी रचाई थी और 2020 में कानूनी तौर इनका तलाक हो गया था।

यह भी पढ़ें- 'हर तूफान एक सीख है और...', शादी के 4 महीने बाद अलग हुए Badshah और ईशा रिखी? क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई टेंशन