यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Saami Saami गाने पर मैत्रेयी रामाकृष्णन ने वेब सीरीज में लगाए ठुमके, रश्मिका मंदाना ने कहा- शानदार
Saami Saami Maitreyi Ramakrishnan Rashmika Mandanna गौरतलब है कि वेब सीरीज में इंडियन ओरिजिन लड़की की भूमिका मैत्रेयी रामाकृष्णन निभा रही हैं। रश्मिका ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Saami Saami Maitreyi Ramakrishnan Rashmika Mandanna: मैत्रेयी रामाकृष्णन हाल ही में आए वेब सीरीज नेवर हैव आई एवर वेब सीरीज में काम किया था। इसमें उन्हें रश्मिका मंदाना के सुपरहिट गाने सामी-सामी पर डांस करते हुए देखा गया था। उनका यह वीडियो काफी वायरल हुआ था।अब इस पर रश्मिका ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मैत्रेयी रामाकृष्णन की डांसिंग स्किल्स को शानदार बताया है। इस पर मैत्रेयी ने भी उनका आभार व्यक्त किया है।
रश्मिका मंदाना ने मैत्रेयी रामाकृष्णन की सराहना क्यों की है?
मैत्रेयी रामाकृष्णन देवी की भूमिका में है। देवी ने ग्रीन कलर का ट्रेडिशनल आउटफिट पहन रखा है। उन्होंने अपने बालों में एक फूल भी लगा रखा है। वह अपनी मां डॉक्टर नलिनी विश्वकुमार के साथ एक पार्टी में आती हैं। उनकी दोस्त उन्हें परफॉर्मेंस के लिए खींच ले जाती है। इस पर देवी कहती है, "आइए साथ में करते हैं।" उनकी मां पूछती है, "आप क्या कर रही हैं।" तब देवी मुस्कुराते हुए कहती हैं- आप देखिए।" इसके बाद देवी ने सामी-सामी गाने के तमिल वर्जन पर डांस किया है।
. @ramakrishnannn .. stunner! you did sooooo gooooooddddd. ❤️ sending you full love ❤️ https://t.co/Rprd5GcSc2
— Rashmika Mandanna (@iamRashmika) June 9, 2023
रश्मिका मंदाना ने मैत्रेयी रामाकृष्णन की सराहना क्यों की है?
मैत्रेयी रामाकृष्णन ने वेब सीरीज में भारतीय अमेरिकी लड़की की भूमिका निभाई है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "मैं मजाक नहीं कर रहा हूं लेकिन अल्लू अर्जुन की फिल्म का गाना जब बजने लगा तो मैं खुशी से झूम उठा।" इस पर रश्मिका मंदाना ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है,
"शानदार आपने बहुत अच्छा किया। आपको ढेरों प्यार मैत्रेयी रामाकृष्णन।"
मैत्रेयी रामाकृष्णन ने रश्मिका मंदाना की पोस्ट पर क्या प्रतिक्रिया दी है?
मैत्रेयी ने भी रश्मिका मंदाना की पोस्ट देखने के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है, "अब मुझे डांस को लेकर कभी भी इंपोस्टर सिंड्रोम नहीं रहेगा। धन्यवाद रश्मिका।" कई फैंस ने एक्ट्रेस के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। नेवर आई हैव एवर एक कॉमेडी शो है। इसमें मॉडर्न डे जनरेशन की कहानियां बताई गई है। नेवर आई हैव एवर का चौथा सीजन 8 जून को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुआ है। रश्मिका मंदाना ने हाल ही में तमिल और तेलुगु फिल्म रैंबो का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है। इस फिल्म में देव मोहन की अहम भूमिका है। वहीं, वह जल्द अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा 2 में भी नजर आने वाली है।