Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्रिकेटर 'शुबमन गिल' से जुड़ा प्रश्न पूछने पर रश्मिका मंदाना को आई शर्म, दिया ऐसा रिएक्शन

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 17 Mar 2023 07:09 PM (IST)

    Shubman Gill Rashmika Mandanna News रश्मिका मंदाना को लेकर खबर आई है कि उन्होंने शुबमन गिल के बारे में पूछे जाने पर प्रतिक्रिया दी है। वह जल्द कई फिल् ...और पढ़ें

    Shubman Gill Rashmika Mandanna News: रश्मिका मंदाना फिल्म एक्ट्रेस है।
    Shubman Gill Rashmika Mandanna News: रश्मिका मंदाना फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shubman Gill Rashmika Mandanna News: क्रिकेटर शुबमन गिल के बारे में पूछने पर फिल्म एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने प्रतिक्रिया दी है। गौरतलब है कि हाल ही में खबर आई थी कि शुबमन गिल रश्मिका मंदाना को पसंद करते हैं और वह उन्हें अपना क्रश मानते हैं। रश्मिका मंदाना बॉलीवुड की पसंदीदा एक्ट्रेस में से एक हैं। वह नेशनल क्रश के तौर पर भी जानी जाती हैं। उन्होंने पुष्पा द राइज फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के बाद वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी फेमस हो गई। 

    शुबमन गिल को रश्मिका मंदाना काफी पसंद है

    हाल ही में खबर आई थी कि शुबमन गिल को रश्मिका मंदाना काफी पसंद है। वह उन्हें अपन क्रश भी मानते हैं। अब इस पर रश्मिका मंदाना ने प्रतिक्रिया दी है। इस बारे में रिपोर्टर ने उनसे पूछा है, 'जी आप सबके क्रश बन गए हो, क्रिकेटर के भी।' इस पर उन्होंने शर्माते हुए कहा, 'जी हां।' हालांकि, शुबमन गिल ने इन अफवाहों का खंडन किया था। उन्होंने एक पोस्ट पर लिखा था, "किस मीडिया इंटरेक्शन की बात हो रही है। मुझे खुद इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।' 

    Priyanka Chahar Choudhary की दिलकश तस्वीरें देख फैंस हुए घायल, कहा- कोई कैसे प्यार ना करें

    View this post on Instagram

    A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

    शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा है

    शुभमन गिल इस समय भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा है और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हो रही ओडीआई सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें लेकर खबर आई थी कि वह सारा अली खान और सारा तेंदुलकर को डेट कर चुके हैं। हालांकि, उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी लेकिन उन्हें कई बार साथ में स्पॉट किया जाता था।

    Sapna Choudhary ने हाथ में गन लेकर कराया फोटोशूट, ट्रोल्स ने पूछा, "अब कहां हैं पुलिस"

    View this post on Instagram

    A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

    रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा को डेट कर रही हैं 

    वहीं, रश्मिका मंदाना के बारे में कहा जाता है कि वह विजय देवरकोंडा को डेट कर रही हैं। रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। इनमें गुड बाय और मिशन मजनू भी शामिल है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार करती है। वह कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है। उनकी फोटोज को मिलियन में लाइक्स मिलते है। वहीं, इसपर हजारों कमेंट्स किए जाते है।

    खबरें और भी