Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal की सक्सेस के बीच Rashmika Mandanna ने शेयर किया पोस्ट, बोलीं- 'वह सब हुआ जिसका मैंने सपना देखा'

    Updated: Fri, 29 Dec 2023 07:49 PM (GMT+05:30)

    रश्मिका मंदाना के लिए साल 2023 खास रहा। रश्मिका की फिल्म एनिमल ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन किया बल्कि अभिनेत्री के गीतांजलि कैरेक्टर को भ ...और पढ़ें

    एनिमल की सक्सेस के बीच रश्मिका मंदाना ने किया खास पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    एनिमल की सक्सेस के बीच रश्मिका मंदाना ने किया खास पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) सिर्फ साउथ की नहीं बल्कि अब बॉलीवुड का भी चमकता सितारा बन गई हैं। गुडबाय और मिशन मजनू के बाद रश्मिका मंदाना की तीसरी बॉलीवुड फिल्म एनिमल (Animal) बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। रश्मिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उनका हर सपना पूरा हुआ है।

    रश्मिका मंदाना ने किया खास पोस्ट

    रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जो उनके वेकेशन की लग रही है। अभिनेत्री ने स्ट्रीट पर खड़े होकर मुस्कुराते हुए कैंडिड पिक्चर क्लिक कराई है। तस्वीर में वह ब्लैक क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने बैक पैक लिया हुआ है। सिंपल और कैजुअल लुक में भी रश्मिका की खूबसूरती फैंस का दिल जीत रही है।

    यह भी पढ़ें- Rashmika Mandanna Pics: 'एनिमल' की गीतांजलि पर चढ़ा हॉटनेस का खुमार, नहीं देखा होगा रश्मिका मंदाना का ये अंदाज

    सपनों पर क्या बोलीं रश्मिका मंदाना?

    इस फोटो को शेयर करते हुए रश्मिका मंदाना ने कैप्शन में लिखा, "कभी-कभी आप बस रुकें और सोचें। अरे यार। ये सब कैसे हुआ। ये सब कब हुआ। ये सब क्यों हुआ। और मुझे बहुत खुशी है कि यह सब हुआ। आभारी, शांत और खुश हूं। यह वह सब कुछ है, जिसका मैंने हमेशा से सपना देखा है।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

    रश्मिका ने आगे कहा, "मुझे इसका एहसास नहीं होता और मैं किसी ऐसी चीज की ओर भागती रहती जिसके बारे में मुझे पता भी नहीं, लेकिन सही लोगों के साथ होने से आपको एहसास होता है कि कभी-कभी आपको बस रुकना चाहिए और महसूस करना चाहिए कि यही है। यह वही चीज है, जिसके बारे में सपना देखते हुए वह छोटी लड़की बड़ी हुई है।"

    रश्मिका मंदाना वर्क फ्रंट

    रणबीर कपूर स्टारर एनिमल में रश्मिका मंदाना ने गीतांजलि की भूमिका निभाई है। एक्ट्रेस ने हमेशा की तरह गीतांजलि के कैरेक्टर में जान फूंक दी। 1 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म अब तक करीब 882 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाई कर चुकी है। एनिमल के बाद रश्मिका मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Animal on OTT Release: थिएटर के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी 'एनिमल', जानें सारी डिटेल्स