यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rashmika Mandanna से लेकर Ram Charan तक, कुछ ऐसी रही साउथ स्टार्स की दिवाली
South Stars Diwali Celebration बॉलीवुड स्टार्स के अलावा साउथ स्टार्स ने भी इस जश्न को बड़े शानदार तरीके से मनाया। सोशल मीडिया पर लगातार सितारे इस त्यो ...और पढ़ें

HighLights
- राम चरण ने परिवार के साथ मनाई दिवाली
- अल्लू अर्जुन ने बेटी संग जलाए पटाखे
- विजय और रश्मिका ने साथ में मनाई दिवाली ?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। South Stars Diwali Celebration: रविवार यानी 12 नवंबर को दिवाली का त्योहार पूरे देश में धूम-धाम से मनाया गया। फिल्मी स्टार्स ने अपने-अपने परिवार और दोस्तों के साथ दिवाली का जश्न मनाया। बॉलीवुड स्टार्स के अलावा साउथ स्टार्स ने भी इस जश्न को बड़े शानदार तरीके से मनाया।
सोशल मीडिया पर लगातार सितारे इस त्योहार की तस्वीरें शेयर कर फैंस का उत्साह बढ़ा रहे हैं। किसी ने शादी के बाद पहली बार अपने पार्टनर के साथ इसे सेलिब्रेट किया तो वहीं किसी ने अपने बच्चों संग अपनी दिवाली मनाई। आइए डालते हैं इनकी दिवाली पार्टी पर एक नजर।
यह भी पढ़ें- Salman Khan की बहन अर्पिता खान की दिवाली पार्टी में Shah Rukh Khan ने मारी ग्रैंड एंट्री, देखें वीडियो
राम चरण ने बेटी संग मनाई पहली दिवाली
साउथ के सुपरस्टार राम चरण और उनके परिवार के लिए इस साल की दिवाली बेहद खास रही। राम चरण और उपासना ने अपनी लाडली क्लिन कारा कोनिडेला के साथ पहली दिवाली सेलिब्रेट की। सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की तस्वीरे और वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें पूरा कोनिडेला परिवार एक फ्रेम में नजर आ रहा है।

अल्लू अर्जुन ने बेटी संग जलाए पटाखे
हर साल की तरह इस साल भी एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने परिवार और बच्चों के साथ इस त्योहार को सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर अल्लू की वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसमें वह बेटी संग पटाखे जलाते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर काफी मस्ती करते दिखाई दे रहे है। एक्टर का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
खबरें और भी
ICONSTAR @alluarjun celebrating #Diwali 🔥🧨
Cutie #AlluArha 🥰😂💖#HappyDiwali #AlluArjun #Pushpa2TheRule pic.twitter.com/8nnwq3ACaJ
— Allu Babloo AADHF (@allubabloo) November 12, 2023
वरुण तेज की शादी के बाद पहली दिवाली
साउथ एक्टर वरुण तेज (Varun Tej) ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस लावण्या (Lavanya Tripathi) यत्रिपाठी संग शादी रचाई। शादी के बाद इस कपल की पहली दिवाली थी, जिसे काफी धूमधाम से मनाया गया। सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की फोटोज सामने आई है, जिसमें ये कपल फुलझड़ी जलाता नजर आ रहा है।

विजय देवरकोंडा की दिवाली
साउथ सुपरस्टार विजय ने अपने पेरेंट्स और भाई के साथ मिलकर दिवाली सेलिब्रेट की। इस दौरान एक्टर पीले कुर्ते में नजर। पहली तस्वीर में विजय परिवार के साथ कैमरे में पोज देते नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी और तीसरी फोटो में एक्टर बम जलाते दिखाई दे रहे हैं। फोटो के कैप्शन में लिखा, सभी को हैप्पी दिवाली।

रश्मिका मंदाना
यह भी पढ़ें- Kareena Kapoor और Saif Ali Khan ने दोनों बेटों के साथ यूं मनाई दिवाली, बेबो ने शेयर की खास तस्वीरे
रश्मिका मंदाना ने दिवाली की फोटो शेयर कर फैंस को विश किया है। सिंपल साड़ी में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बता दें, कयास लगाए जा रहा है कि विजय और रश्मिका ने एक साथ दिवाली सेलिब्रेट की है। दोनों ने कैप्शन भी एक ही जैसे है।