Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sikandar से मिलने के लिए बेकरार हुईं रश्मिका मंदाना, Salman Khan की पोस्ट पर लिखा- मैं अब और...

    Updated: Wed, 19 Jun 2024 07:21 PM (IST)

    Salman Khan और रश्मिका मंदाना की जोड़ी पहली बार फैंस को फिल्मी पर्दे पर देखने को मिलेगी। ये दोनों सुपरस्टार्स गजनी के निर्देशक ए आर मुरुगदास की आगामी फ ...और पढ़ें

    रश्मिका मंदाना की सलमान से होगी जल्द मुलाकात/ फोटो- Instagram
    रश्मिका मंदाना की सलमान से होगी जल्द मुलाकात/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. सलमान खान से मिलने को बेसब्र हैं रश्मिका मंदाना
    2. रश्मिका मंदाना ने सलमान खान की पोस्ट पर दिया जवाब
    3. साल 2025 में ईद के मौके पर रिलीज होगी 'सिकंदर'

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान की फिल्मों का इंतजार उनके चाहने वालों को बड़ी ही बेसब्री के साथ रहता है। बीता साल भले ही दबंग खान के लिए प्रोफेशनल फ्रंट पर भले ही 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर 3' के साथ भले ही कुछ खास न बीता हो, लेकिन साल 2025 वह अपने फैंस के लिए बेहद खास बनाने वाले हैं।

    उनकी आगामी फिल्म 'सिकंदर' को लेकर दर्शकों में बेसब्री बनी हुई है। सलमान खान ने ए आर मुरुगदास के साथ इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और अब रश्मिका मंदाना भी अपने सिकंदर से मिलने के लिए बेकरार हो उठी हैं। उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) की पोस्ट पर जवाब दिया है।

    सिकंदर से मिलने को बेचैन हैं उनकी हीरोइन

    पूजा हेगड़े से लेकर सोनाक्षी सिन्हा और डेजी शाह जैसी अभिनेत्रियों के साथ सलमान खान की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री हम फिल्मों में देख चुके हैं। अब उनकी जोड़ी पहली बार 'पुष्पा 2' एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ देखने के लिए उनके फैंस बहुत ज्यादा उत्सुक हैं।

    यह भी पढ़ें: Sikandar First Look: 'सिकंदर' के सेट से दिखी Salman Khan की पहली झलक, भाईजान का न्यू लुक देख फैंस हुए क्रेजी

    सिकंदर की शूटिंग शुरू होते ही सलमान खान ने सेट से फैंस के साथ एक बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर की थी, जिसे देख फैंस एक्साइटेड हो गए थे। अब उनके इस पोस्ट को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर रिपोस्ट करते हुए रश्मिका मंदाना ने कमेंट करते हुए लिखा,"जल्दी मिलते हैं और अब और इंतजार नहीं हो रहा है"।

    खबरें और भी

    sikandar

    सिकंदर में सलमान खान का होगा भरपूर एक्शन

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान की सिकंदर में फुल एक्शन ड्रामा लोगों को देखने को मिलेगा। ये फिल्म ईद के मौके पर साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में पहली बार फैंस को सलमान खान और सुनील शेट्टी भी स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आ सकते हैं।

    आपको बता दें कि एक ए आर मुरुगदास इससे पहले आमिर खान के साथ 'गजनी' और हॉलिडे: सोल्जर नेवर ऑफ ड्यूटी जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं। सलमान खान की फिल्म जय हो की कहानी भी 'सिकंदर' के निर्देशक ने ही लिखी थी।

    यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन ने ठुकराई मूवी तो Salman Khan ने मारा मौके पर चौका, शाह रुख के बाद 1000 करोड़ के बनेंगे बादशाह?