यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rashmika Mandanna ने चुराई 'ब्वॉयफ्रेंड' Vijay Deverakonda की ये चीज? तस्वीर देख सातवें आसमान पर पहुंचे फैंस
अभिनेत्री Rashmika Mandanna ने महिला दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने महिलाओं ...और पढ़ें

HighLights
- रश्मिका मंदाना ने महिला दिवस पर किया पोस्ट
- रश्मिका मंदाना की तस्वीर देख खुश हुए फैंस
- विजय देवरकोंडा की इस चीज को चुराकर रश्मिका ने पहना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री में खुद को बेहतरीन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार करने वालीं रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। काफी समय से रश्मिका का नाम अभिनेता विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के साथ जोड़ा जा रहा है।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा भले ही अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम देते हैं, लेकिन कई बार उनके गुपचुप डेटिंग की खबरें चर्चा में आ जाती हैं। कई बार दोनों के वेकेशन की तस्वीरें देख लोग समझ जाते हैं कि वे साथ में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। अब एक्ट्रेस की एक तस्वीर सामने आई है, जो एक बार फिर उनके रिश्ते को जगजाहिर कर रही है।
रश्मिका मंदाना ने फैंस को विश किया महिला दिवस
8 मार्च 2024 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास मौके पर रश्मिका मंदाना ने अपने चाहने वालों को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है। रश्मिका ने कैप्शन में लिखा, "मेरी प्यारी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं। महिला होना एक आशीर्वाद है। इस बात को याद रखना।"
यह भी पढ़ें- 'अब समय आ गया है कि...' नॉर्थ वर्सेज साउथ की बहस में कूदीं Rashmika Mandanna, बोल गईं इतनी बड़ी बात
रश्मिका मंदाना ने पहनी विजय की ये चीज
रश्मिका मंदाना के पोस्ट से यूं तो फैंस काफी खुश हैं, लेकिन उनकी तस्वीर में एक चीज है जो सभी का ध्यान खींच रही है। बारिश में छतरी के नीचे खड़ीं रश्मिका पिंक बीनी टोपी, ब्लू स्वेटशर्ट और ब्लैक पैंट में मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इस फोटो को देख लोगों को विजय देवरकोंडा की याद आ गई।
दरअसल, रश्मिका मंदाना ने जो पिंक कलर की बीनी पहनी है, वो एक बार विजय देवरकोंडा भी पहने हुए नजर आए थे। 19 दिसंबर 2023 को विजय ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह सेम पिंक कलर की बीनी पहने नजर आ रहे हैं। ऐसे में लोग ये मान रहे हैं कि रश्मिका ने प्योर कपल गोल्स देते हुए अपने ब्वॉयफ्रेंड की बीनी को अपना बना लिया है।

विजय देवरकोंडा ने पकड़ा रश्मिका का छाता?
एक यूजर ने कैप्शन में लिखा, "अरे विजु (विजय) की पिंक कैप मेरे रूशी (रश्मिका) के सिर पर।" एक ने रश्मिका और विजय को फैंस विरोश के नाम से बुलाते हैं। एक यूजर ने कहा, "जस्ट विरोश थिंग्स। पिंक कैप।" एक ने कहा, "पिंक बीनी कैप।" एक और ने कहा, "ये टोपी, देवरकोंडा का है ना...।" तस्वीर में एक शख्स ने छापा पकड़ा है। फैंस का मानना है कि यह विजय देवरकोंडा हैं।
