Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mirzapur Season 3 Release: रसिका दुग्गल ने तीसरे सीजन को लेकर दिया हिंट, Video में कहा 'रिस्क नहीं ले सकते'

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Mon, 23 Oct 2023 04:06 PM (IST)

    एक्शन क्राइम ड्रामा वेब सीरीज मिर्जापुर के सीजन 2 को तीन साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस रसिका दुग्गल ने एक पोस्ट शेयर किया है और साथ ही म ...और पढ़ें

    मिर्जापुर वेब सीरीज एक्ट्रेस रसिका दुग्गल (Photo Credit: Instagram)
    मिर्जापुर वेब सीरीज एक्ट्रेस रसिका दुग्गल (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mirzapur Season 3: मिर्जापुर वेब सीरीज से घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस रसिका दुग्गल आज फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। इस क्राइम ड्रामा वेब सीरीज मिर्जापुर ने रसिका दुग्गल के करियर को एक अलग पहचान दी। बता दें कि मिर्जापुर वेब सीरीज के अभी तक दो सीजन आ चुके हैं और दोनों ही सीजन को फैंस ने काफी प्यार भी दिया।

    इन दोनों ही सीजन में रसिका दुग्गल दमदार किरदार निभाते हुए दिखाई दी थीं। अब फैंस इस सीरीज के तीसरे पार्ट की मांग कर रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर मिर्जापुर सीजन 2 को तीन साल पूरे होने पर, इसके तीसरे पार्ट को लेकर खुलासा किया है।

    यह भी पढ़ें: श्वेता त्रिपाठी ने साझा किया Mirzapur सीरीज को लेकर अपना अनुभव, बोलीं- अभिनय हमें अलग तरह से जीना सिखाता है

    रसिका दुग्गल ने दिया मिर्जापुर 3 को लेकर संकेत

    आज यानी 23 अक्टूबर को रसिका दुग्गल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह मिर्जापुर 3 को लेकर हिंट देते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी वाले किरदार में दिखाई दे रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rasika (@rasikadugal)

    इस वीडियो में रसिका फोन पर बात करते हुए नजर आ रही हैं और वीडियो में नीचे लिखा गया है 'जल्दी करेंगे ठीक है मिर्जापुर 3 का रिलीज... रिस्क नहीं ले सकते'। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा 'आप सब का रिक्वेस्ट प्रोड्यूसर्स तक पहुंचा दिये हैं'। यह वीडियो उन्होंने मिर्जापुर के दूसरे सीजन के तीन साल पूरे होने पर पोस्ट किया है।

    खबरें और भी

    अली फजल ने भी किया पोस्ट

    मिर्जापुर सीरीज में गुड्डू भैया का किरदार निभा चुके एक्टर अली फजल ने भी मिर्जापुर 2 के तीन साल पूरे होने पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने सीरीज की कई बिहाइंड द सीन फोटोज शेयर की हैं। उनके इस पोस्ट में कालीन भैया, मुन्ना भैया, गोलू समेत कई किरदार देखने को मिल रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ali fazal (@alifazal9)

    बता दें कि मिर्जापुर वेब सीरीज करण अंशुमन ने बनाई है और इसे अनुष्मान, पुनीत कृष्णा और विनीत कृष्णा ने लिखा है। इसका पहला पार्ट साल 2018 में रिलीज हुआ था और दूसरा पार्ट 2020 में आया। अब फैंस तीसरे पार्ट की मांग कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Mirzapur के 'गुड्डू पंडित की बहन' डिम्पी ने मोनोकिनी पहन करा डाला ऐसा फोटोशूट, क्या होगा भैया जी का रिएक्शन