Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ratan Tata के देहांत की वजह से Ajay Devgn ने कैंसिल किया अपना जरूरी काम, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

    Updated: Thu, 10 Oct 2024 11:14 AM (IST)

    दिग्गज इंडस्ट्रियलिस्ट रतन टाटा का 9 अक्टूबर को देहांत हो गया। उनके निधन की दुखद खबर से देशभर में शोक की लहर है। बॉलीवुड से लेकर हर नागरिक उन्हें भावभ ...और पढ़ें

    अजय देवगन ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि
    अजय देवगन ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

    HighLights

    1. रतन टाटा का निधन 86 वर्ष की उम्र में हुआ
    2. अजय देवगन ने निधन पर जताया दुख
    3. एक्टर ने की इवेंट को पोस्टपोन करने की घोषणा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पद्मविभूषण रतन टाटा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। सोमवार को अचानक बीपी ड्राप होने पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार रात करीब 11.30 बजे उनका देहांत हो गया। पूरे देश में शोक की लहर है। जो लोग कभी उनसे मिले नहीं या उन्हें जानते तक नहीं वो भी उनके चले जाने से बेहद दुख में हैं।

    अजय देवगन ने कैंसिल किया प्रोग्राम

    वहीं कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उन्हें अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि दी। वहीं बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन को 10 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे एक्स पर एक इंटरेक्टिव सेशन करना था। ये 'सिंघम अगेन' को लेकर एक प्रमोशन इवेंट था। लेकिन रतन टाटा की खबर मिलते ही उन्होंने अपना काम पोस्टपोन कर दिया। एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी और उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने लिखा कि रतन टाटा सर के सम्मान में हम आज का अपना Q and A #AskAjay अगली जानकारी आने तक कैंसिल कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: बिजनेस टाइकून Ratan Tata का बॉलीवुड से था खास नाता, अमिताभ बच्चन की मूवी में किया था ये काम

    रतन टाटा को अजय देवगन ने दी श्रद्धांजलि

    इसी के साथ रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने लिखा,'दुनिया एक दूरदर्शी शख्स के जाने का शोक मना रही है। रतन टाटा की विरासत हमेशा पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। भारत और उससे परे उनके योगदान अतुलनीय है। हम उनके बहुत आभारी हैं। रेस्ट इन पीस, सर।'

    महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने जानकारी दी कि उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) में रखा जाएगा।

    खबरें और भी

    अजय देवगन के अलावा कई अन्य बीटाउन सेलेब्स ने दिग्गज उद्योगपति को श्रद्धांजलि दी जिनमें सलमान खान,अर्जुन कपूर, करण जौहर, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, वरुण धवन, आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे, रोहित शेट्टी, श्रद्धा कपूर, आर. माधवन और अन्य सितारे शामिल हैं।

    कब होगा अंतिम संस्कार?

    महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने जानकारी दी कि उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) में रखा जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Ratan Tata Passes Away: नहीं रहे देश के मशहूर बिजनेसमैन रतन टाटा, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि