यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tanuj Virwani Wedding: 25 दिसंबर को गर्लफ्रेंड संग फेरे लेंगे रति अग्निहोत्री के बेटे, ये है वेडिंग वेन्यू
Tanuj Virwani Wedding Date बॉलीवुड एक्टर और रति अग्निहोत्री के बेटे तनुज विरवानी (Tanuj Virwani) की भी शादी की खबर सामने आ रही है। एक्टर ने बीते महीने ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tanuj Virwani Wedding Date: फिल्मी गलियारों में एक के बाद एक सेलेब्स शादी के बंधन में बंधते नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक्टर अली मर्चेंट, अमाला पॉल (Amala Paul), मुक्ति मोहन और नेहा बग्गा ने अपने-अपने जीवन साथी को चुना।
तो वहीं बॉलीवुड एक्टर और रति अग्निहोत्री के बेटे तनुज विरवानी (Tanuj Virwani) की भी शादी की खबर सामने आ रही है। एक्टर ने बीते महीने नवंबर में गर्लफ्रेंड तान्या जैकब (Tanya Jacob) से सगाई की थी। वहीं कपल की शादी की खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि एक्टर 25 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Ankita Lokhande Birthday: बिग बॉस हाउस में अपना बर्थडे मना रही हैं अंकिता, शेयर किया सेलिब्रेशन वीडियो
25 दिसंबर को होगी शादी ?
ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये कपल 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगा। शादी लोनावाला में उनके माता-पिता रति अग्निहोत्री और अनिल विरवानी के बंगले पर होगी। ये कपल अपनी सगाई के अगले दिन से ही शादी की तैयारियां और प्लानिंग में लगा हुआ है। इस शादी में कपल के परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

शादी पर होगी क्रिसमस थीम
इस कपल की शादी की थीम को लेकर भी खबर सामने आ रही है कि तनुज और तान्या ने शादी के मौके पर क्रिसमस थीम चुना है। वेडिंग वेन्यू को पूरा क्रिसमस के रंगों और माहौल के अनुसार सजाया जाएगा। 'पुरानी जींस' एक्टर तनुज विरवानी ने नवंबर में गुपचुप सगाई की थी। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर फैंस के साथ ये गुड न्यूज साझा की थी।
खबरें और भी

शादी के बाद होगा रिसेप्शन
यह भी पढ़ें- Tanuj Virwani Engagement: तनुज विरवानी ने गर्लफेंड तान्या जैकब संग की गुपचुप सगाई, एक्टर ने शेयर की फोटो
इस पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि, “हम क्रिसमस पर शादी कर रहे हैं और यह विवाह के लिए शुभ और सर्वोत्तम दिन है। शादी से पहले, हम क्रिसमस की एक पार्टी रखेंगे, जिसके बाद संगीत, मेहंदी और अंत में फेरे होंगे। इतना ही नहीं शादी के बाद रिसेप्शन होगा। मैं हमेशा से अपने लोनावाला स्थित घर पर शादी करना चाहता था, क्योंकि मेरे माता-पिता ने खुद उस जगह को खूबसूरती से सजाया है।