Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नशे में धुत Raveena Tandon पर बुजुर्ग महिला से मारपीट का आरोप, गुस्साए लोगों ने एक्ट्रेस को घेरा, वीडियो वायरल

    Updated: Sun, 02 Jun 2024 11:19 AM (IST)

    एक्टर्स तमाम कंट्रोवर्सी में फंसते हैं। उन्हें लेकर अक्सर कुछ न कुछ खबरें सामने आती हैं। इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) को लेकर ए ...और पढ़ें

    एक्ट्रेस रवीना टंडन. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
    एक्ट्रेस रवीना टंडन. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उनपर और उनके ड्राइवर पर एक बुजुर्ग महिला और उनके परिवार के साथ मारपीट का मामला है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    नशे में मारपीट का आरोप

    पीड़ित मोहम्मद का आरोप है कि रवीना टंडन ने बीती रात शराब के नशे में उनकी मां के साथ मारपीट की। यह इंसीडेंट बांद्रा में स्थित रिजवी लॉ कॉलेज के पास की बताई जा रही है। पीड़ित के अनुसार, लॉ कॉलेज के पास रवीना टंडन की गाड़ी से उनकी मां पर गाड़ी चढ़ाई गई। गाड़ी एक्ट्रेस का ड्राइवर चला रहा था। जब उससे पूछा कि ये तुम क्या कर रहे हो, तो उन्होंने उनकी मां और भांजी के साथ मारपीट की।

    पीड़ित की मां और भांजी का फटा सिर

    पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद रवीना टंडन गाड़ी से बाहर आईं और उन्होंने उनकी मां के साथ मारपीट की। एक्ट्रेस शराब के नशे में धुत थीं। पीड़ित ने बताया कि उनकी मां और भांजी के साथ इतनी मारपीट की गई कि उनका सिर फट गया। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Tellychakkar Official ® (@tellychakkar)

    खूब हुई बहस

    इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष का ये भी कहना है कि उन्होंने एक्ट्रेस के खिलाफ पुलिस कम्प्लेन की, लेकिन उनकी कोई सुन नहीं रहा। उधर, वायरल वीडियो में रवीना भीड़ को दूर करते देखी जा सकती हैं। वह कह रही हैं, 'मैं जानती हूं उसका खून बह रहा है। मेरे ड्राइवर को टच मत करिये। प्लीज मत कीजिए।' वहीं वीडियो में नजर आ रही भीड़ को ये कहते सुना जा सकता है, 'आपका ड्राइवर भागा क्यों।' इसी में एक लड़की कहती है, 'मेरी नाक से खून बह रहा है। ड्राइवर को सामने लेकर आइये।' 

    क्या कहा पुलिस ने?

    मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में पुलिस की तरफ से कहा गया है कि कार्टर रोड पर रिज्वी कॉलेज के पास शनिवार की रात ये हादसा हुआ। एक्ट्रेस की कार ने एक परिवार को हिट किया, जिसमें पीड़ित मां, बेटी और उनकी भांजी को सिर और नाक में चोट लगी है।

    खबरें और भी

    फैंस ने उठाए सवाल

    इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस ने कई तरह के कमेंट किए हैं। कुछ यूजर्स को डाउट है कि रवीना नशे में हैं। एक यूजर का कहना है, 'ऐसा लग रहा है, जैसे रवीना पर ये लोग अटैक कर रहे हैं। रवीना प्लीज, प्लीज बोल रही हैं, जबकि ये लोग मारो, मारो कर रहे हैं। इनके एक तरफा इंटेंशन क्लियर हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'मां और भांजी का सिर तो दिखाओ, जिनका सिर फटने की बात कही है।

    यह भी पढ़ें: Karan Johar Birthday: करीना कपूर से लेकर रवीना टंडन तक, सेलेब्स ने खास अंदाज में करण जौहर को विश किया बर्थडे