यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raveena Tandon को पुलिस से मिली क्लीन चिट, CCTV फुटेज से सामने आई उस रात की घटना की पूरी असलियत
Raveena Tandon का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हुआ था जिसे देखकर फैंस की चिंता बढ़ गयी थी। उनके बंगले के बाहर मौजूद कुछ लोगों ने एक्ट्रेस पर आरोप ...और पढ़ें

HighLights
- रवीना टंडन और उनके ड्राइवर को पुलिस से मिली क्लीन चिट
- CCTV फुटेज से सामने आई पूरी असलियत
- रवीना टंडन के घर के बाहर हुई थी घटना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते दिनों रवीना टंडन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई थीं। कुछ दिनों पहले उनका एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा था, जो उनके बांद्रा में स्थित बंगले के बाहर का था। वायरल वीडियो में 'मस्त-मस्त' गर्ल भीड़ से घिरी नजर आ रही थीं।
कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि रवीना टंडन की गाड़ी से कुछ लोगों को टक्कर लगी, जिसके बाद तीन महिलाएं और एक आदमी ड्राइवर को मारने के लिए दौड़े। इस दौरान रवीना अपने ड्राइवर का बचाव करती हुई दिखाई दीं। वायरल वीडियो में वह ये भी कहती हुई दिखाई दीं कि प्लीज मुझे मत मारो।
इस वायरल वीडियो के बाद कई फैंस भी रवीना टंडन के सपोर्ट में उतरे थे। अब हाल ही में इस मामले में रवीना टंडन और उनके ड्राइवर को पुलिस की तरफ से भी क्लीन चिट मिल चुकी है।
सीसीटीवी फुटेज ने रवीना टंडन को दिलाई क्लीन चिट
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 जून जिस दिन रवीना टंडन की गाड़ी से टक्कर लगने की घटना की खबर सामने आई थी, उस दिन का सीसीटीवी फुटेज सामने आ चुका है, जिससे ये साबित हो गया है कि एक्ट्रेस की कार से कोई भी हर्ट नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: Raveena Tandon: मारपीट की घटना पर रवीना टंडन का आया पहला रिएक्शन, नशे की हालत में हाथापाई करने का बताया सच
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने भी ये कन्फर्म किया है कि रवीना के ड्राइवर रैश ड्राइविंग नहीं कर रहे थे, बल्कि वह एक्ट्रेस के बंगले के बाहर गाड़ी पार्क कर रहे थे, तो तीन महिलाएं और एक आदमी (जिन्होंने गाड़ी से टक्कर लगने का दावा किया था) वो उनसे लड़ने के लिए आ गए। पुलिस ने शिकायतकर्ता के रवीना के नशे में होने और उन्हें धमकियां देने के आरोप को भी गलत बताया है और खुद ये जानकारी शेयर की है कि दोनों में से कोई भी नशे में नहीं था।
खबरें और भी
This is the CCTV footage of Raveena Tandon incident.
वहां पर मौजूद शख्स ने भी बताया आंखों देखा हाल
इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि उस वक्त जो घटना के समय मौजूद था, उसने भी ये दावा किया है कि रवीना टंडन ने ड्रिंक नहीं की थी। आपको बता दें कि इस मामले में दोनों ही पार्टीज की तरफ से पुलिस में बयान दर्ज करवाया है, लेकिन ऑफिशियल शिकायत दर्ज नहीं करवाई गयी है।
आपको बता दें कि जब घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, तो यूजर्स ने भी वीडियो देखकर कहा था कि रवीना की इसमें कोई गलती नहीं है, एक्ट्रेस नहीं, बल्कि सामने खड़े लोग उन्हें परेशान करते हुए दिखाई दे रहे हैं।