Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    महादेव की भक्ति में लीन हुईं Raveena Tandon, बेटी राशा संग किए त्र्यंबकेश्वर और घृष्णेश्वर के दर्शन

    Updated: Wed, 10 Apr 2024 06:57 PM (GMT+05:30)

    अभिनेत्री रवीना टंडन (Raveena Tandon ) इन दिनों बेटी राशा (Rasha Thadani) के साथ घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर और त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर के दर्शन कर ...और पढ़ें

    Raveena Tandon And Rasha (Photo Credit Instagram)
    Raveena Tandon And Rasha (Photo Credit Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देश भर में इन दिनों नवरात्रों की धूम देखने को मिल रही है। जो 9 अप्रैल से शुरू हुए हैं। ऐसे में आमजन से लेकर फिल्मी सितारे अपने-अपने तौर-तरीके से मां को मना रहा है और पाठ पूजा करते नजर आ रहे हैं।

    इसी बीच अब अभिनेत्री रवीना टंडन (Raveena Tandon) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेटी राशा (Rasha Thadani)  के साथ घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर और त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर के दर्शन करती नजर आ रही हैं।

    यह भी पढ़ें- 'ये गंदा भी हो सकता है, ' Raveena Tandon के बेटी राशा थडानी ने पैपराजी कल्चर-सोशल मीडिया को लेकर तोड़ी चुप्पी

    शिव की भक्ति में लीन हुईं रवीना

    रवीना टंडन अपनी लाडली बेटी राशा थडानी (Rasha Thadani) के साथ खास बॉन्ड शेयर करती हैं। इस बार भी ये मां-बेटी की जोड़ी भगवान शिव के दर्शन करने पहुंची। शेयर की गई तस्वीरों में देख सकते हैं रवीना और राशा मंदिर के बाहर कैमरे में पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीर में मंदिर की भी एक झलक दिखाई दे रही हैं। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon)

    रवीना टंडन का वर्क फ्रंट

    रवीना टंडन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो हाल ही में पटना शुक्ला में नजर आई है। उनकी यह मूवी 29 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह जल्द ही वेलकम टू जंगल में  दिखाई देंगी। 

    जल्द फिल्मों में डेब्यू करेंगी राशा

    रवीना की तरह अब उनकी बेटी भी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। बीते दिनों खबरे थी कि राशा अजय देवगन के भांजे अमन देवगन के साथ डेब्यू करेंगी।

    यह भी पढ़ें- रवीना टंडन नहीं, खुद के दम पर Rasha Thadani को ऐसे मिली थी पहली फिल्म, 12वीं के एग्जाम के बीच किया शूट

    खबरें और भी