Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raveena Tandon की बेटी राशा ने ग्रेजुएट होने की खुशी में पैपराजी को बांटी मिठाई, वायरल हुआ वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 04 Jun 2023 09:56 PM (GMT+05:30)

    Raveena Tandon Daughter Rasha Video रवीना टंडन फिल्म एक्ट्रेस है। अब उनकी बेटी ने एयरपोर्ट पर पैपराजी को मिठाई बांटी है। उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी होने ...और पढ़ें

    Raveena Tandon Daughter Rasha Video, Raveena Tandon
    Raveena Tandon Daughter Rasha Video, Raveena Tandon

    नई दिल्ली, जेएनएन। Raveena Tandon Daughter Rasha Video: रवीना टंडन की बेटी राशा ने पैपराजी से एक वादा किया था। दरअसल वह जब मुंबई से बाहर जा रही थी, तब फोटोग्राफर्स ने उनसे ग्रेजुएशन पूरे करने की खुशी में मुंह मीठा कराने के लिए कहा था। इस पर उन्होंने कहा था कि जब वह वापस आएंगी, तब वह उनके लिए मिठाई लेकर आएंगी। अब उन्होंने अपना वादा पूरा कर दिया है। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी को मिठाई बांटते हुए देखा जा सकता है। 

    रवीना टंडन की बेटी राशा फोटोग्राफर्स के बीच मिठाई बांटती क्यों नजर आई?

    राशा ने व्हाइट कलर का क्रॉप टॉप और पिंक कलर की पैंट पहन रखी थी। उनके बाल खुले हुए थे और वह फोटोग्राफर्स के बीच मिठाई बांटती नजर आई। उनका वीडियो एक पैपराजी अकाउंट ने शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, "उन्होंने अपना वादा पूरा किया।" इसके साथ लाल दिल की इमोजी शेयर की गई है। इसमें आगे लिखा है,

    "रवीना टंडन की बेटी राशा मीडिया के लिए मिठाई लेकर आई। उन्होंने पिछली बार इसका वादा किया था।"

    राशा ने इस बात की जानकारी दी कि उन्हें यह मिठाई काफी पसंद है।

    रवीना टंडन ने बेटी की पढ़ाई पूरी होने पर क्या कहा था?

    इसके पहले रवीना टंडन ने बेटी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर जानकारी दी थी कि उनकी बेटी ने हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी कर ली है। उन्होंने लिखा था, "और वह सभी घोसले से उड़ने के लिए तैयार है।" इसमें रवीना को बेटी के साथ सेल्फी लेते हुए भी देखा जा सकता है। इस अवसर पर जहां रवीना टंडन ने पिंक साड़ी पहन रखी थी। वहीं, राशा ने पीले रंग की सलवार सूट पहन रखा था।

    रवीना टंडन की पिछली फिल्म कौन-सी थी?

    इसके पहले, रवीना टंडन को अप्रैल में जब पद्मश्री पुरस्कार दिए गए, तब राशा ने अपनी मां के लिए एक नोट लिखा था। उन्होंने उनकी सफलता पर उन्हें बधाई दी थी। रवीना टंडन हाल ही में, फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में नजर आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया था। इस फिल्म में दक्षिण के अभिनेता यश की भी अहम भूमिका थी। वह जल्द कई फिल्मों में नजर आनेवाली है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जाती है। 

    खबरें और भी