Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पहले सगाई, फिर टूटी शादी... अक्षय ने की थी रवीना से बेवफाई! अब कहा- 'किसके लिंक-अप और ब्रेकअप नहीं होते?'

    Updated: Mon, 16 Feb 2026 06:02 PM (GMT+05:30)

    अक्षय कुमार और रवीना टंडन के अफेयर, सगाई और ब्रेकअप किसी से छुपा नहीं है। अपनी-अपनी जिंदगी में मूव ऑन करने के बावजूद दोनों बेझिझक होकर अपने रिश्ते पर ...और पढ़ें

    ब्रेकअफ और लिकंअप पर बोलीं रवीना टंडन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    ब्रेकअफ और लिकंअप पर बोलीं रवीना टंडन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    फिल्मी सितारे अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी के लिए सुर्खियां बटोरते हैं। कुछ सितारे तो अपनी लव लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखते हैं, लेकिन कुछ सितारे निजी जिंदगी या फिर विवादों पर बात करने से हिचकिचाते नहीं हैं। रवीना टंडन (Raveena Tandon) भी उन्हीं में से एक हैं।

    90 के दशक में रवीना टंडन और अक्षय कुमार का रिलेशनशिप काफी सुर्खियों में था। दोनों की सगाई भी हो गई थी लेकिन फिर किसी कारण कपल अलग हो गया। उसी दौरान ऐसी खबर आई थीं कि अक्षय का शिल्पा के साथ लव ट्रायंगल है जिसकी वजह से रवीना की शिल्पा से नहीं बनती थी।

    अक्षय-शिल्पा संग विवाद पर रवीना का रिएक्शन

    अब अक्षय कुमार से ब्रेकअप और शिल्पा शेट्टी के साथ लड़ाई की खबरों को लेकर रवीना टंडन ने रिएक्शन दिया है। जूम के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा

    मुझे लगता है कि हम सब दोस्त बन गए हैं। देखिए हम सब यंग थे। हम सब एक ही इंडस्ट्री में हैं। कौन इन सब चीजों से नहीं गुजरा है? कौन लिंक-अप, ब्रेक-अप, रिलेशनशिप से नहीं गुजरा है, कौन नहीं? आज अक्षय और मैं दोस्त हैं, शिल्पा और मैं दोस्त हैं। हम सब दोस्त हैं। हम आगे बढ़ गए हैं।

    Raveena Akshay

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar देखने के बाद रवीना टंडन ने यामी गौतम को क्यों कहा Sorry? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    20 साल बाद अक्षय संग रवीना की वापसी

    रवीना टंडन और अक्षय कुमार सालों बाद आगामी फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाली हैं। सेट पर दोनों के बीच कैसा बॉन्ड है, इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा-

    खबरें और भी

    हम अपने परिवारों के लिए बहुत खुश हैं, हम अपने बच्चों के लिए बहुत खुश हैं। अक्षय और मैंने अभी वेलकम 3 की है और हमने अपनी पूरी टीम के साथ एन्जॉय किया है, हमने फिल्म में खूब हंसी-मजाक किया है, बहुत मजेदार फिल्म है। हमने सच में फिर से साथ काम करके बहुत एन्जॉय किया है। देखिए आपको बड़ा होना पड़ेगा, मैच्योर होना पड़ेगा। हम सब एक-दूसरे के लिए खुश हैं।

    रवीना टंडन ने आगे बताया कि वह और अक्षय कुमार बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों 20 साल बाद एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। फिल्म इसी साल जून में रिलीज हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- Raveena Tandon के हाथ में एक्टर ने की उल्टी, आंख बंदकर सेट से भागीं एक्ट्रेस; फिर हुआ कुछ ऐसा