Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'प्रेम कैदी' करने से Raveena Tandon ने क्यों किया था इनकार

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 20 May 2023 07:25 PM (IST)

    Raveena Tandon रवीना टंडन फिल्म एक्ट्रेस है। वह अब भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। उनकी हाल ही में फिल्म केजीएफ 2 रिलीज हुई थी। अब उन्होंने फिल्म प्र ...और पढ़ें

    Raveena Tandon: रवीना टंडन का खुलासा, प्रेम कैदी को इस कारण किया था रिजेक्ट
    Raveena Tandon: रवीना टंडन का खुलासा, प्रेम कैदी को इस कारण किया था रिजेक्ट

    Raveena Tandon: रवीना टंडन बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। वह कई कलाकारों के साथ नजर आ चुकी है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार करती थी। उनका अंदाज आज भी फैंस को काफी पसंद आता है। 

    रवीना टंडन ने कई फिल्मों में काम करने से किया है इनकार

    रवीना टंडन ने कई फिल्मों में काम करने से इनकार भी किया है। इसमें से एक फिल्म 'प्रेम कैदी' भी थी। उनके मना करने के बाद इस फिल्म में करिश्मा कपूर ने काम किया था। अब रवीना टंडन ने इस फिल्म को "ना" कहने के कारण का खुलासा किया है। जब उनसे एक इंटरव्यू में पूछा गया कि उन्होंने इस फिल्म में काम करने से क्यों मना किया। 

    रवीना टंडन कहती हैं,

    "मैंने प्रेम कैदी वेंकटेश के साथ करने से मना कर दिया। उसमें एक सीन था, जहां मेरी चैन खुल रही थी। यह सुनकर मैं दंग रह गई कि मुझे यह सीन करना होगा। इसके चलते मैंने इस फिल्म को मना कर दिया था।"

    रवीना टंडन की ना के बाद फिल्म करिश्मा कपूर को मिल गई थी

    रवीना टंडन के फिल्म को मना करने के बाद यह फिल्म करिश्मा कपूर को चली गई थी। यह फिल्म काफी सुपरहिट हुई थी। हालांकि, रवीना टंडन का कहना है कि उन्होंने ऐसी कई फिल्मों को मना किया है, जो आगे चलकर सुपरहिट हुई है।

    रवीना टंडन निर्भया हादसे के बाद में पूरी तरह से हिल गई थी

    इस बारे में बताते हुए रवीना टंडन ने ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा है, "आज तक मुझसे पूछा जाता है कि आपने ज्यादा फिल्में क्यों नहीं की। जबकि, कई फिल्में ऐसी होंगी, जो सफल हुई होंगी। निर्भया हादसे के बाद में पूरी तरह से हिल गई थी। इसलिए मैंने फिल्म मातृ की। मैंने करप्शन पर बनी फिल्म शूल की। मैंने दुष्कर्म पर बनी फिल्म जागो की।"

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon)

    रवीना टंडन का फिल्मों को लेकर क्यों बदला माइंडसेट?

    रवीना टंडन आगे कहती हैं, "मैं एक कमर्शियल एक्ट्रेस थी। जिसका माइंडसेट आगे चलकर बदल गया। मुझे यह बताने दो कि यह कैसे हुआ। मैं सुनील शेट्टी के साथ एक गाने की शूटिंग कर रही थी। तभी मेरे दिमाग में आया कि मैं कब तक ऐसे नाच-गाना करती रहूंगी। एक एक्ट्रेस के तौर पर मैं कब बड़ी बनूंगी। मुझे बहुत मजबूती से लगने लगा कि मैं बहुत मोनोटोनस काम कर रही हूं। जब आप मोनोटोनस काम करने लगते हो, तब आप बोर होने लगते हो।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon)

    रवीना टंडन को कैसी फिल्में करना हैं पसंद?

    रवीना टंडन ने इस बारे में बताते हुए आगे कहा हैं, "आज मुझे चुनौतीपूर्ण काम करना अच्छा लगता है। खास करके ऐसी फिल्में जो सामाजिक विषयों से जुड़ी हुई हैं। लोगों की याददाश्त बहुत कम है और हमें समाज के ज्वलंत विषयों पर फिल्म बनाते रहने की आवश्यकता है।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon)