Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अहमदाबाद प्लेन क्रैश के 4 दिन बाद Raveena Tandon ने एअर इंडिया फ्लाइट में किया सफर, बोलीं- घाव कभी नहीं भरेगा

    Updated: Mon, 16 Jun 2025 05:15 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने एअर इंडिया फ्लाइट में सफर किया और इसकी झलकियां भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और एक भावुक नोट भी लिखा ह ...और पढ़ें

    रवीना टंडन ने एअर इंडिया जर्नी की दिखाईं झलकियां। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    रवीना टंडन ने एअर इंडिया जर्नी की दिखाईं झलकियां। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. रवीना टंडन ने एयर इंडिया में भरी उड़ान
    2. प्लेन क्रैश के बाद रवीना की पहली उड़ान
    3. अहमदाबाद में क्रैश हुआ था एयर इंडिया का प्लेन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 12 जून 2025 का दिन पूरे देश के लिए एक दुख की खबर लेकर आया था। अहमदाबाद से उड़ी एअर इंडिया फ्लाइट 171 उड़ान भरने के चंद सेकंड में ही क्रैश हो गई जिसमें सवार 240 लोगों की जान चली गई। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। सेलिब्रिटीज ने भी इस घटना पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की थीं।

    रवीना ने एअर इंडिया में भरी उड़ान

    अहमदाबाद विमान हादसे के चार दिन बाद रवीना टंडन ने पहली बार एअर इंडिया में सफर किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए एक नई शुरुआत की ओर इशारा किया है। रवीना ने तस्वीरों में फ्लाइट के अंदर से पोज दिया है। इस दौरान वह कैजुअल आउटफिट में नजर आ रही हैं।

    Photo Credit - Instagram

    रवीना टंडन एअर इंडिया का बढ़ाया हौसला

    पोस्ट शेयर करते हुए रवीना टंडन ने कैप्शन में लिखा, "नई शुरुआत। सभी बाधाओं के बावजूद फिर से उठना और उड़ान भरना। सब कुछ फिर से शुरू करना, ज्यादा शक्ति की ओर नया संकल्प। माहौल गंभीर था और क्रू मेंबर्स की मुस्कान दुख से रंगी हुई थी। मौन यात्री और चालक दल के सदस्य मौन संवेदना और कम आत्मविश्वास के साथ जुड़े हुए थे। उन परिवारों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। एक ऐसा घाव जो कभी नहीं भरेगा। भगवान हमेशा आपकी मदद करें एअर इंडिया। निडर और दृढ़ इच्छाशक्ति से उबरकर फिर से मजबूत बनने की। जय हिंद।"

    यह भी पढ़ें- करण जौहर ने Kar Gayi Chull गाने में रवीना टंडन का नाम जोड़ने से पहले मांगी थी इजाजत, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब!

    View this post on Instagram

    A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon)

    दूल्हे राजा एक्ट्रेस का ये पोस्ट देखकर लोग उनकी बात से सहमति जाहिर कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कहा कि उन्हें एक्ट्रेस पर गर्व है।

    रवीना टंडन की अपकमिंग फिल्में

    90 दशक की हिट एक्ट्रेसेज में शुमार रवीना टंडन ने पटना शुक्ला और कर्मा कॉलिंग में पावरफुल परफॉर्मेंस दी थी। केजीएफ 2 में भी उनकी अदाकारी को खूब सराहा गया था। जल्द ही रवीना अक्षय कुमार के साथ फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) में दिखाई देंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'सब जगह आपने जाके बोला...' सालों बाद करिश्मा कपूर के साथ हुए झगड़ें पर बोली Raveena Tandon