Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Video: अवॉर्ड शो में रेखा संग सेल्फी लेती नजर आईं रवीना टंडन, भूमि पेडनेकर ने दिखाए एब्स

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 29 Jan 2023 11:10 AM (IST)

    Rekha and Raveena Selfie Video 28 जनवरी को मुंबई में स्टारडस्ट अवॉर्ड्स की 50वीं सालगिरह का आयोजन हुआ। एक इवेंट में सितारों का मेला लगा। भूमि पेडनेकर ...और पढ़ें

    Bhumi Pednekar, Bhumi Pednekar, Vaani Kapoor, Raveena Tandon, Rekha, Raveena Tandon and Rekha Video, Rekha and Raveena Selfie Video
    Bhumi Pednekar, Bhumi Pednekar, Vaani Kapoor, Raveena Tandon, Rekha, Raveena Tandon and Rekha Video, Rekha and Raveena Selfie Video

     नई दिल्ली, जेएनएन। Rekha and Raveena Selfie Video: शनिवार यानी 28 जनवरी को मुंबई में  स्टारडस्ट अवॉर्ड्स की 50वीं सालगिरह का आयोजन हुआ। रेड कार्पेट की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें सितारों का बेस्ट अवतार देखने को मिला। इस इवेंट में सितारों का मेला लगा। इस दौरान कार्तिक आर्यन, अनिल कपूर, निमरत कौर, अनुपम खेर, सोनू सूद, नरगिस फाखरी, श्रिया सरन, हर्षवर्धन कपूर, टिस्का चोपड़ा, सान्या मल्होत्रा, सयानी गुप्ता समेत कई अन्य सेलेब्स इस इवेंट में शामिल हुए, लेकिन भूमि पेडनेकर इस कार्यक्रम की पूरी महफिल लूटी।

    भूमि पेडनेकर ने दिखाए अपने एब्स

    इस इवेंट में भूमि पेडनेकर और वाणी कपूर एक साथ नजर आईं। दोनों की सेलेब्स ने रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा।  इस दौरान भूमि पेडनेकर बोटल ग्रीन कलर के कटआउट गाउन में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपने एब्स को जमकर फ्लॉन्ट किया। तो वहीं एक्ट्रेस वाणी कपूर ने गोल्डन कलर का डीप नेक गाउन में अपनी अदाए बिखेरती नजर आई। दोनों एक्ट्रेसेज ने मिलकर कैमरे में पोज दिए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    रेखा और रवीना टंडन ने ली सेल्फी

    वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा और रवीना टंडन भी इस इवेंट में शामिल हुई। इस दौरान रेखा हमेशा की तरह अपने देसी साड़ी अवतार में नजर आईं। इस मौके पर उन्होंने  ग्रे कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसपर मेकअप और हैवी ज्वैलरी कैरी की हुई थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    तो वहीं, एक्ट्रेस रवीना ग्रे और ब्लैक कलर के गाउन में नजर आईं। दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रही थी। इस दौरान दोनों एक्ट्रेस सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों एक्ट्रेसेस सेल्फी लेते हुए पाउट करते दिख रही हैं। 

    यह भी पढ़ें- Shamita Shetty Video: राकेश से ब्रेकअप के बाद इस टीवी एक्टर की बाहों में नजर आईं शमिता, Kiss करते आए नजर

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant का मां के निधन के बाद रो-रोकर हुआ बुरा हाल, आज दोपहर होगा अंतिम संस्कार