विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anupam Kher: सेना में शामिल हुईं रवि किशन की बेटी इशिता, अनुपम खेर ने बांधे तारीफों के पूल

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Thu, 29 Jun 2023 02:15 PM (IST)

Anupam Kher Praised Ravi Kishan Daughter एक्टर रवि किशन इस वक्त बेहद खुश है। रवि किशन (Ravi Kishan) की 21 ...और पढ़ें

Ravi Kishan daughter Ishita Photo Credit Instagram
Ravi Kishan daughter Ishita Photo Credit Instagram

HighLights

  1. सेना में शामिल हुई रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला
  2. अनुपम खेर ने की रवि की बेटी इशिता शुक्ला तारीफ
  3. मुझे खुशी के साथ-साथ गर्व भी है- अनुपम खेर

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Anupam Kher Praised Ravi Kishan Daughter: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और भाजपा सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) की 21 साल की बेटी  इशिता शुक्ला ने अग्निपथ योजना के तहत जल्द डिफेंस ज्वाइन करने वाली हैं। ऐसे में  रवि किशन बेहद खुश है। वहीं एक्टर को तमाम सेलेब्स भी बधाई दे रहे हैं। इसी बीच अब एक्टर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट किया है।

अनुपम खेर ने की रवि किशन की बेटी की तारीफ

अनुपम खेर ने रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला की सराहना करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, "मेरे प्रिय मित्र रवि किशन, आपकी बेटी इशिता के बारे में प्रेरणादायक समाचार पढ़ें! कि वह अग्निवीर योजना के तहत हमारे रक्षा बलों में शामिल हो गई है। मुझे खुशी के साथ-साथ गर्व भी है। इशिता को मेरा प्यार और आशीर्वाद दें और उससे कहना उसका ये कदम लाखों बच्चियों के लिए प्रेरणा की मिसाल बनेगा! जय हिन्द!

सालों से मेहनत कर रही थी इशिता

कुछ वक्त पहले वि किशन ने इशिता के बारे में ट्विटर पर उनकी प्लानिंग को लेकर एक पोस्ट भी साझा किया, जिसमें लिखा, ''मेरी बहादुर बेटी इशिता शुक्ला हमारे देश की सेवा के लिए पिछले 3 सालों से बहुत मेहनत कर रही है। वह दिल्ली निदेशालय की 7 गर्ल्स बटालियन की कैडेट है, जो इस कड़ाके की ठंड में ट्रेनिंग ले रही है और कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए कोहरे से लड़ रही है।

फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहता है रवि का परिवार

एक्टर के परिवार की बात करे तो उन्होंने साल 1993 में प्रीति किशन शुक्ला से शादी की थी। वह पेशे से आंत्रप्रेन्योर हैं। दोनों के चार बच्चे हैं, एक बेटा और तीन बेटियां। बेटे का नाम सक्षम हैं तो इशिता, तनिक्षा और रीवा बेटियां हैं। एक्टर अपने परिवार को फिल्म मीडिया से कोसो दूर रखते हैं।