विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्रज भाषा में Ravindra Jain ने गाया 'रामायण' का गीत, आंखें करता है नम; कल्ट गाने में दिखी सियाराम के वनवास की कहानी

Updated: Tue, 11 Aug 2026 06:53 PM (IST)

39 साल पहले Ramayan के किरदारों के अलावा इसके गीतों ने भी लोगों के दिल में जगह बनाई थी। इनमें से एक था रविंद्र जैन का ये भावुक गीत जो ब्रज भाषा में बनाया गया था।

रविंद्र जैन ने ब्रज भाषा में लिखा ये भावुक गीत

रविंद्र जैन ने ब्रज भाषा में लिखा ये भावुक गीत

HighLights

  1. रविंद्र जैन ने ब्रज भाषा में लिखा ये भावुक गीत

  2. 'रामायण' में वनवास प्रसंग के लिए गाया गया गीत

  3. भावुक कर देते हैं गीत के लिरिक्स 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कहते हैं संगीत की कोई भाषा नहीं होती, यह एक ऐसी कला है जो सीधे दिल में उतरती है और बात अगर भारत की हो तो इस वाकये पर और भी ज्यादा यकीन हो जाता है। वजह साफ है- भारत में कई तरह की क्षेत्रिय भाषाएं होना। हां बात करने में भले ही थोड़ी मुश्किल आ सकती है लेकिन संगीत के लिए ऐसी कोई सीमा नहीं रहती।

इसीलिए जब टीवी या फिल्म में हम हिंदी के अलावा कोई क्षेत्रिय भाषा का गाना सुनते हैं तो बस उसकी वाइब और भाव को एंजॉय करते हैं। कुछ ऐसा ही था रामानंद सागर की 39 साल पहले आई रामायण के गीतों में, टीवी सीरियल की मुख्य भाषा तो हिंदी थी लेकिन इसके कुछ गीत अवधि, ब्रज और यहां तक कि संस्कृत में भी बनाए गए थे।

ravindra (2)

यह भी पढ़ें- 9 बार बड़े पर्दे पर राम बना ये अभिनेता, अरुण गोविल और Ranbir से भी ज्यादा देखी पॉपुलैरिटी; पूजा करते थे लोग

रविंद्र जैन ने ब्रज भाषा में बनाया था गाना

लेकिन दर्शकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा ना ही इन्हें लेकर कोई शिकायत आई क्योंकि दर्शक इनके भाव को महसूस कर रहे थे। इन्हीं में से एक गीत मशहूर संगीतकार रविंद्र जैन (Ravindra Jain) ने लिखा और गाया था वो भी ब्रज भाषा में।

deepika (29)

इस गीत के बोल हैं- ओ मैया तैने का ठानी मन में (O Maiya Tene Ka Thani Mann Mein)। ये गीत रविंद्र जैन ने ही लिखा, कंपोज किया और गाया। यह गीत रामायण (Ramayan) के उस प्रसंग को दिखाता है जब भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के वनवास जाने और राजा दशरथ की मृत्यु के बाद माता कैकेयी अपने किए पर पश्चाताप करती है।

यह गीत कौशल्या के दुख, उर्मिला के त्याग को याद करते हुए कैकेयी के मन की पीड़ा को दर्शाता है।

deepika (30)

'रामायण' के बारे में

रामायण को रामानंद सागर ने बनाया था जिसमें अरुण गोविल ने भगवान राम, दीपिका चिखलिया ने माता सीता और सुनील लाहिरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया है। 1987 में टेलीकास्ट हुई रामायण ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, घर-घर में रामानंद सागर की रामायण पूरा परिवार बैठकर देखा करता है। वहीं जब कोरोना में इसका दोबारा टेलीकास्ट किया गया तब भी इस सीरियल ने अच्छी खासी टीआरपी बटोरी।

यह भी पढ़ें- Ramayana का 4000 करोड़ का बजट निकालने का हुआ 'जुगाड़', मेकर्स ने बना लिया मास्टर प्लान?