विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे 'महाभारत' के घटोत्कच, रजाक खान ने लिया बाबा का आशीर्वाद

Published: Mon, 07 Sep 2026 03:42 PM (IST)

अभिनेता रजाक खान, जिन्होंने 'महाभारत' में घटोत्कच का किरदार निभाया था, प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने केली कुंज पहुंचे।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज जी (Premanand Maharaj) के कई अनुयायी हैं। कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स को उनके दर्शन करने जाते हैं।

कई सेलेब्स बाबा से मिलने जाते हैं

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े सेलेब्स कई बार बाबा के दरबार में देखे गए। अब, एक्टर रजाक खान (Razzak Khan) भी बाबा के दर्शन करने केली कुंज पहुंचे।

रजाक खान ने महाभारत में घटोत्कच का किरदार निभाया था। उस समय वो काफी मोटे थे और उनका वजन 160 किलो था। अब जो वीडियो सामने आया है उसमें रजाक खान प्रेमानंद जी महाराज के पास पहुंचे हैं।

Rajjak

रजाक खान ने बाबा से क्या कहा?

प्रेमानंद जी के पास पहुंचकर उन्होंने कहा कि गुरु जी राम-राम, मैं महाभारत का घटोत्कच हूं और पहली बार आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। इस पर गुरुजी ने प्रसन्न होकर उनकी बात सुनी और कहा बहुत बढ़िया।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by SIZU PLAYZ (@sizu._.playz)

रजाक ने बताया कि महाभारत में जब वो महाभारत में घटोत्कच बने थे तब उनका वजन लगभग 160 किलो था। हालांकि अब उनका शरीर पहले से काफी हल्का हो गया है। रजाक खान की यह बात सुनकर बाबा प्रेमानंद जी महाराज भी मुस्कुरा उठे।

बॉलीवुड फिल्मों में भी कर चुके हैं काम

बता दें कि रजाक खान का सफर सिर्फ टेलीविजन की दुनिया तक ही सीमित नहीं है। 'महाभारत' से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करने के बाद, उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने आमिर खान की 'गुलाम' और 'अचानक' जैसी लोकप्रिय फिल्मों में अहम रोल किए। अपनी दमदार एक्टिंग और भारी-भरकम शारीरिक बनावट से उन्होंने ऑडियंस पर गहरा प्रभाव छोड़ा और प्रशंसा हासिल की।

यह भी पढ़ें- प्रेमानंद जी महाराज ने बताया राधा अष्टमी व्रत का सबसे सही नियम, मिलेगी श्रीजी की कृपा

यह भी पढ़ें- WWE के स्टार रेसलर भदोही निवासी 'वीर महान' वृंदावन की गलियों में कर रहे भिक्षाटन, जप रहे 'राधा-राधा' नाम