'शोले' का वो गाना, जो सरहद पार से आया; पंचम दा की जादूई आवाज और एक विदेशी धुन... जिस पर खूब थिरकीं हेलेन
हिंदी सिनेमा में आर.डी. बर्मन उन संगीतकारों की फेहरिस्त में रहे, जिनके संगीत की चर्चा हर कोई करता है। साल 1975 में आई फिल्म शोले के एक गाने को पंचम दा ...और पढ़ें
-1770623271601_m.webp)
जब हॉलीवुड की धुन से पंचम दा ने बनाया ब्लॉकबस्टर गाना

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में अपनी धुनों के लिए अगर कोई सबसे ज्यादा मशहूर हुआ तो वो थे हमारे पंचम दा यानि आर.डी बर्मन। पंचम दा के गानों की बात ही अलग होती थी। पंचम दा हमेशा अपने गानों से लोगों का दिल जीतते थे और पंचम दा की धुनों ने कई गानों को ब्लॉकबसल्टर बनाया और एक ऐसा ही गाना था, जिसने खूब तहलका मचाया, लेकिन उस गाने के मेकिंग के पीछे की सच्चाई कुछ और ही थी।
कॉपी था 'महबूबा-महबूबा'?
साल 1975 में आई फिल्म 'शोले' (Sholay) भला किसको याद नहीं है। हिंदी सिनेमा की सबसे कल्ट फिल्म का क्रेडिट अगर किसी को जाता है, तो वह शोले को ही जाता है। इस पिल्म ने हिंदी सिनेमा में सुनामी ला दी थी तो वहीं फिल्म के गाने (Sholay Songs) भी खूब हिट हुए और इन्हीं में से एक गाना था 'महबूबा-महहूबा' (Mehbooba Mehbooba)।
दरअसल इस गाने को लेकर पहले किशोर कुमार (Kishore Kumar) की आवाज तय हुई थी, पर बाद में ये गाना पंचम दा के पास आया। जब पंचम दा (RD Burman) ने इस गाने को किया तो इस गाने की धुनें असल में एक हॉलीवुड गाने से ली गईं। जी हां, फिल्म 'शोले का ये ब्लॉकबस्टर गाना 'महबूबा महबूबा' असल में ग्रीक सिंगर डेमिस रूसोस (Demis Roussos) के गाने 'Say You Love Me' से इंस्पार्यड था।
यह भी पढ़ें- Sholay को टक्कर देने वाली फिल्म, बनाने के लिए गिरवी रखी जमीन; 100 गुना कमाई कर रचा इतिहास
साल 1975 में शोले आई थी और डेमिस रूसोस का गाना साल 1974 में रिलीज हुआ था और कहा जाता है कि इस गाने की धुन वहीं से ली गई।
हूबहू उसी गाने से कॉपीड था ये गाना
अक्सर आर.डी. बर्मन अपनी धुनों के साथ प्रयोग करने के लिए जाने जाते थे, और इस मामले में उन्होंने उस गाने की धुन और रिदम को भारतीय रंग में ढाल दिया था। दोनों गानों में काफी समानताएं नजर आईं।
- अगर आप दोनों गानों को सुनेंगे, तो मुख्य धुन लगभग एक जैसी है।
- डेमिस रूसोस का गाना एक पारंपरिक साइप्रस लोक गीत 'Ta Rialia' पर आधारित था।
- वहीं पंचम दा ने उसी 'मिडल-ईस्टर्न' वाइब को पकड़कर उसे एक कैबरे यानि आइटम नंबर के रूप में पेश कर दिया।
खबरें और भी
वहीं दिलचस्प बात यह है कि इस गाने को खुद पंचम दा ने अपनी आवाज दी थी। उन्होंने डेमिस रूसोस की 'ग्रिटी' और गहरी आवाज की शैली को कॉपी करने की कोशिश की थी, जो उनके बाकी गानों की आवाज से अलग ही थी।
हेलेन के मूव्स ने मचा दिया था तहलका
हैरानी की बात ये नहीं है कि पंचम दा ने इस गाने को हॉलीवुड गाने इंस्पायर होकर बनाया, जबकि ये गाना जब रिलीज हुआ तो और भी इस गाने ने तहलका मचा दिया।
इस गाने में हेलेन नजर आईं, जिन्होंने अपने डांस मूव्स से हर किसी का दिल जीत लिया। गाने में कैबरे करती हेलेन को जिसने देखा वो अपनी दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर हो गया। ये इस गाने का ही कमाल था कि इसे कई बार रीक्रिएट किया गया।
मतलब इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उस दौर में भी पंचम दा अपने संगीत के साथ-साथ हॉलीवुड के संगीत पर नजर रख सकते हैं और ये उसी का नतीजा है कि उन्हें एक बेहतरीन गाना बनाया, जो हमेशा के लिए हिंदी सिनेमा में अमर हो गया।