विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की 'शादी' का यह है सच

By Rahul soniEdited By:
Updated: Wed, 06 Dec 2017 07:13 PM (IST)

शुरू के कई वर्षों तक विराट-अनुष्का अपने संबंधों को स्वीकारने से हिच‍कते थे, लेकिन पिछले काफी समय से वे एक साथ 'कपल' के तौर पर समारोह में शामिल हो रहे हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की 'शादी' का यह है सच
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की 'शादी' का यह है सच

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल फिलहाल शादी के बंधन में बंधने नहीं जा रहे हैं। दोनों के इटली जाकर शादी करने की ख़बरों का उनके आधिकारिक प्रवक्ता ने खंडन किया है। 

बता दें कि, इस तरह की ख़बरें आ रही थीं कि अनुष्का और विराट 11 से 13 दिसंबर के बीच इटली के मिलान शहर में जाकर शादी करने वाले हैं। यह भी अटकले लगाई गईं कि विराट कोहली ने टेस्ट सीरिज़ खत्म होने के बाद श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वन-डे सीरीज़ से इसलिए ब्रेक लिया। उन्होंने बीसीसीआई से निजी कारणों की वजह से आराम मांगा है। इस बीच अनुष्का की प्रवक्ता ने बताया है कि, अनुष्का-विराट की शादी की ख़बरें गलत हैं। यह महज अफवाह है। उन्होंने अनुष्का-विराट की शादी की बात से इंकार कर दिया है। अब यह बात साफ हो गई है कि फिलहाल अनुष्का-विराट की शादी की ख़बरें महज अफवाह हैं। काफी दिनों से अनुष्का-विराट बॉलीवुड और बड़े फंक्शनंस में साथ नज़र आते रहे हैं। खबरें तो यहां तक थी कि, विराट शादी के लिए गुरुवार को इटली रवाना होंगे। चार दिनों तक इटली में शादी से जुड़े समारोह होंगे। विराट और अनुष्का के दोस्तों के लिए मिलान (इटली) की एक होटल में बुकिंग हो चुकी है। लेकिन यह सब प्रवक्ता के खंडन करने के बाद गलत साबित हुई हैं।

यह भी पढ़ें: Little Lolita Monkey God Uncle: सलमान की ये फिल्म जा रही है चीन,बूझिये नाम

आपको बता दें कि, विराट और अनुष्का पिछले चार वर्षों से रिलेशनशिप में हैं। शुरू के कई वर्षों तक वे अपने संबंधों को स्वीकारने से हिच‍कते थे, लेकिन पिछले काफी समय से वे एक साथ 'कपल' के तौर पर समारोह में शामिल हो रहे हैं।