विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन फिल्मों में दिखाई गई बागी रॉ एजेंट की कहानी, लिस्ट में सलमान खान से लेकर सनी लियोनी तक के नाम शामिल

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Sat, 30 Sep 2023 04:10 AM (IST)

Spy Thriller Moviesहिंदी सिनेमा में कई ऐसे शानदार स्पाई थ्रिलर बनाए जा चुके हैं जिन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया ...और पढ़ें

इन स्पाई थ्रिलर में जासूसों को लेकर दिखाई गई शानदार कहानी (Photo Credit-Instagram)
इन स्पाई थ्रिलर में जासूसों को लेकर दिखाई गई शानदार कहानी (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. इन फिल्मों दिखाई बागी खुफिया जासूसों की स्टोरी
  2. बॉलीवुड में बनी ये शानदार स्पाई थ्रिलर
  3. लिस्ट में एक से एक शानदार फिल्म का नाम शामिल

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली: Bollywood Spy Thriller Movies: बॉलीवुड में अब तक रॉ एजेंट की कहानी दर्शाती कई शानदार फिल्में बनाई जा चुकी हैं। 'एक था टाइगर, वॉर और पठान' जैसी ऐसी कई स्पाई थ्रिलर का नाम हम उदाहरण के तौर पर ले सकते हैं। हाल ही में सलमान खान की आने वाली फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) का लेटेस्ट वीडियो सामने आया, जिसके बाद से फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।

टाइगर का मैसेज वाले इस वीडियो में दिखाया गया कि सलमान यानी रॉ एजेंट टाइगर पर देशद्रोही होने का आरोप लगाया जा रहा है। आज का हमारा टॉपिक इस मुद्दे पर आधारित है, जिसके जरिए हम आपको ये बताएंगे कि वो कौन-सी फिल्में हैं, जिनमें बागी रॉ एजेंट की कहानी को दिखाया गया है।

पठान (Pathaan)

इस साल गणतंत्र दिवस के अवसर शाह रुख खान की मूवी 'पठान' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस मूवी में एक्टर जॉन अब्राहम ने निगेटिव रोल अदा किया, जिसका नाम जिम होता है। जिम वो किरदार है जो पहले रॉ का एजेंट होता है,

लेकिन बाद कुछ निजी कारणों से फिल्म के अंदर वह बॉगी रॉ एजेंट बन जाता है। सिद्धार्थ आनंद आनंद की इस मूवी में जॉन ने शानदार काम किया है। फिल्म पठान को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

बीस्ट (Beast)

बीते साल साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय थलापति की फिल्म 'बीस्ट' आई। इस मूवी में विजय ने रॉ एजेंट वीर राघवन का किरदार अदा किया है। फिल्म में दिखाया गया है कि वीर एक मिशन पर होता है और एक अनजान गलती की वजह से उससे कुछ ऐसा हो जाता है,

जिसकी वजह से उस पर देशद्रोही होने के आरोप लगने लगते हैं। हालांकि अंत में वह किस तरह से वह एक अपनी पोजिशन को वापस पाता है या नहीं उसके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आपको बीस्ट देखनी होगी।

ये भी पढ़ें - Tiger Ka Message Video देख शाह रुख खान ने लीक की इनसाइड डिटेल्स, सलमान खान की मूवी को लेकर कही ये बात?

एजेंट  (Agent)

साउथ एक्टर अखिल अक्कीनेनी की मूवी 'एजेंट' इस साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। स्पाई थ्रिलर के तौर पर अखिल की एजेंट बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई।

लेकिन इस मूवी में बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया ने निगेटिव रॉ एजेंट यानी द गॉड की भूमिका को बखूबी अदा किया और इस रोल के लिए डिनो की काफी तारीफ भी हुई। ये मूवी अभी तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं की गई है।

अय्यारी (Aiyaary)

सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म 'अय्यारी' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। हालांकि इस मूवी में रॉ एजेंट नहीं बल्कि एक ऐसी आर्मी ऑफिसर  जय बख्शी (सिद्धार्थ मल्होत्रा) की कहानी दिखाई गई जो किसी कारण देश के खिलाफ बगावत कर देता है। लेकिन इस बागवत के पीछे एक बड़ा ट्विस्ट होता है, जिसके लिए आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद अय्यारी को एक बार तो जरूर देखना चाहिए।

विक्रम (Vikram)

इस लिस्ट में अगला नाम बीते साल रिलीज हुई साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार कमल हासन की मूवी 'विक्रम' का शामिल होता है। यूं तो फिल्म की कहानी पुलिस के हत्यारों की धर पकड़ और ड्रग सिंडिकेट के मुद्दे को दिखाती है।

लेकिन किस तरह से इसमें एक खुफिया जासूस ब्लैक ऑप्स की एंट्री होती है और कैसे कहानी में वो मोड़ आता है कि जब एक समय फिल्म का नायक ही खलनायक लगने लगता है, उसको डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने बखूबी दर्शाया है। इस फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

मैं हूं ना (Main Hoon Na)

शाह रुख खान की सुपरहिट फिल्म 'मैं हूं ना' साल 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाह रुख ने मेजर राम का रोल अदा किया। लेकिन दूसरी ओर सुनील शेट्टी खलनायक राघवन दत्ता के किरदार में मौजूद रहे, जोकि एक्स आर्मी ऑफिस पर होता है।

खास बात ये फिल्म की कहानी में कि राघवन का किरदार शुरुआत से नेगेटिव नहीं होता, किस वजह से वह देश के खिलाफ विलेन बनता है,  उसके लिए आपको नेटफ्लिक्स पर इस मूवी को दोबारा देखना पड़ेगा।

अनामिका (Anamika)

लिस्ट में सनी लियोनी की वेब सीरीज का 'अनामिका' नाम भी शामिल है। साल 2022 में ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर सनी की सीरीज अनामिका रिलीज हुई थी।

विक्रम भट्ट के डायरेक्शन में बनी इस स्पाई थ्रिलर सीरीज में सनी लियोनी ने एक रॉ एजेंट की भूमिका को अदा किया है, जो बाद जाकर बागी भी हो जाती है, हालांकि वो ऐसा क्यों करती है उसके लिए आपको ये सीरीज जरूर देखनी पड़ेगी।

खुफिया (Khufiya)

हाल ही में तब्बू और अली फजल स्टारर ओटीटी फिल्म 'खुफिया' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म के टाइटल से ये मालूम हो रहा है कि ये एक स्पाई थ्रिलर है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अली फजल पर देश के साथ गद्दारी करने आरोप लग रहे हैं, जोकि देश की जांच एजेंसी के अफसर हैं।

ऐसे में क्या सच में खुफिया फिल्म में अली ने निगेटिव रोल प्ले किया है या नहीं उसका जवाब आपको 5 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगा।

वॉर (War)

स्पाई थ्रिलर के बारे में चर्चा की जाए तो उसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की मूवी 'वॉर' भी नाम शामिल होता है। इस मूवी में कबीर की भूमिका में ऋतिक खुफिया एजेंसी के अफसर दिखाए गए हैं, जबकि खालिद के रूप में टाइगर उनके जूनियर।

लेकिन कहानी में ट्विस्ट उस समय आता है, जब देशभक्त जासूस खालिद अचानक से देशद्रोही बन जाता है। अब ये कैसे होता है उसके लिए अमेजन प्राइम वीडियो पर आप वॉर को देख सकते हैं। 

ये भी पढ़ें - Shehnaaz Gill Video: शहनाज गिल की इस बात पर मची हाय-तौबा, सोशल मीडिया पर उठी बायकॉट की मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।