Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Red Sea Film Festival: प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर और करीना कपूर का सऊदी अरब में जलवा, देखें वायरल तस्वीरें

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 03 Dec 2022 06:59 PM (IST)

    Red Sea Film Festival सऊदी अरब के जेद्दाह में रेड सी फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। इसमें भाग लेने बॉलीवुड के कई कलाकार पहुंचे है। इसमें शाह रुख खान काजोल ...और पढ़ें

    Red Sea Film Festival: रेड सी फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने कई कलाकार पहुंचे है।
    Red Sea Film Festival: रेड सी फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने कई कलाकार पहुंचे है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Red Sea Film Festival: रेड सी फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन सऊदी अरब में भाग लेने कई कलाकार पहुंचे है। इनमें सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर भी शामिल है। रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल सऊदी अरब के जेद्दा में चल रहा है। इसमें बॉलीवुड के कई कलाकारों ने भाग लिया है। इसमें शाह रुख खान, काजोल और प्रियंका चोपड़ा जैसे कलाकार शामिल है। उन्होंने न सिर्फ रेड कारपेट पर वॉक किया है बल्कि फैंस को एंटरटेन भी किया है।

    रेड सी फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने भाग लिया है

    अब फेस्टिवल के दूसरे दिन बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने इस फेस्टिवल में भाग लिया है। सोनम कपूर इस अवसर पर डीप नेक रेड गाउन पहने नजर आई। वह काफी खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने अपने बाल बांध रखे थे और काफी शानदार ज्वेलरी भी पहन रखी थी। इस ड्रेस को उनकी बहन रिया कपूर ने स्टाइल किया था। उन्होंने मल्टीलेयर्ड डायमंड का नेकलेस पीस भी पहन रखा था।

    यह भी पढ़ें: Cirkus के ट्रेलर से रेडिट के यूजर नहीं हुए इंप्रेस, कहा- रोहित शेट्टी की फिल्मों से रहे दूर

    प्रियंका चोपड़ा ने भी इस अवसर पर दर्शकों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया

    प्रियंका चोपड़ा ने भी इस अवसर पर दर्शकों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया। उन्होंने पीले रंग का गाउन पहन रखा था। इसके साथ उन्होंने एक कैप जैकेट भी ले रखा था। इसके पहले शाह रुख खान को अवार्ड दिए जाने पर उन्होंने खुशी जताई थी। वहीं प्रियंका चोपड़ा खड़े होकर तालियां बजाती नजर आ रही थी। प्रियंका चोपड़ा की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जाती है।

    यह भी पढ़ें: Shweta Tiwari Bold Photos: 42 साल की श्वेता तिवारी ने साड़ी में कराया फोटोशूट, हॉटनेस देख फैंस के उड़े होश

    करीना कपूर भी फेस्टिवल में भाग लेने पहुंची थी

    करीना कपूर भी फेस्टिवल में भाग लेने पहुंची थी। उन्होंने ओलिव ग्रीन कलर की साड़ी पहन रखी थी, जिसको सब्यसाची ने डिजाइन किया था। वह अपने पति सैफ अली खान के साथ शो में भाग लेने पहुंची थी। सऊदी अरब का रेड सी फिल्म फेस्टिवल चर्चा में बना हुआ है। इस अवसर पर कई फिल्में भी दिखाई गई हैं जो कि दर्शकों को काफी पसंद आई है। 

    खबरें और भी