Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rehnaa Hai Terre Dil Mein 23 साल बाद फिर सिनेमाघरों में हो रही रिलीज, फैंस बोले- 'बेस्ट न्यूज'

    Updated: Tue, 27 Aug 2024 04:41 PM (GMT+05:30)

    2001 की रोमांटिक कॉमेडी मूवी रहना है तेरे दिल में (Rehnaa Hai Terre Dil Mein) भले ही बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं रही थी लेकिन मूवी का क्रेज आज भी खत ...और पढ़ें

    थिएटर्स में दोबारा रिलीज हो रही रहना है तेरे दिल में मूवी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    थिएटर्स में दोबारा रिलीज हो रही रहना है तेरे दिल में मूवी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 2001 में रिलीज हुई थी रहना है तेरे दिल में
    2. आर माधवन ने बॉलीवुड में किया था डेब्यू
    3. बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी फिल्म

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल क्लासिक कल्ट में शुमार कई बॉलीवुड फिल्मों को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। सलमान खान और माधुरी दीक्षित स्टार हम आपके हैं कौन और तृप्ति डिमरी स्टारर लैला मजनू को दोबारा थिएटर्स में खूब प्यार मिला। अब एक और फिल्म बड़े पर्दे पर उतरने के लिए तैयार है।

    2001 में रहना है तेरे दिल में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। यह तमिल फिल्म Minnale की हिंदी रीमेक थी जिसमें आर माधवन (R Madhavan), दीया मिर्जा (Dia Mirza) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) लीड रोल में थे। दीया और माधवन की प्रेम कहानी पर आधारित रहना है तेरे दिल में जब रिलीज हुई थी तो फिल्म भले ही एवरेज रही लेकिन लोगों को यह बहुत पसंद आई थी। इसके गाने भी जबरदस्त हिट हुई थी।

    कब दोबारा रिलीज होगी रहना है तेरे दिल में?

    अब 23 साल बाद फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों में उतारा जा रहा है। पूजा एंटरटेनमेंट ने मंगलवार को फिल्म का एक वीडियो शेयर करते हुए यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। क्लिप के साथ कैप्शन में लिखा गया, "23 साल बाद, प्यार फिर से बड़े पर्दे पर वापस आ गया है। रहना है तेरे दिल में के साथ टाइमलेस रोमांस के जादू को फिर से जीएं।" मूवी इसी साल 30 अगस्त को थिएटर्स में दस्तक दे रही है।

    यह भी पढ़ें- Salman Khan और माधुरी दीक्षित की Hum Aapke Hain Koun होगी री-रिलीज, कब और कहां देख सकेंगे फिल्म?

    View this post on Instagram

    A post shared by Pooja Entertainment (@pooja_ent)

    फैंस हुए एक्साइटेड

    आर माधवन स्टारर रहना है तेरे दिल में की कहानी ही दमदार नहीं थी, जरा जरा, सच कह रहा है, दिलको तुमसे प्यार हुआ जैसे मूवी के गाने भी जबरदस्त हिट हुए थे। फिल्म की दोबारा रिलीज के बाद फैंस बहुत एक्साइटेड हो गए हैं। एक यूजर ने कहा, "हमारे कमेंट्स पर विचार करने के लिए शुक्रिया।" एक यूजर ने कहा, "बेस्ट न्यूज।" एक और फैन ने कहा, "बेसब्री से इंतजार कर रहा।" इसी तरह लोगों ने इसकी दोबारा रिलीज पर खुशी जाहिर की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सेंसर बोर्ड से पास होने के बावजूद रिलीज नहीं हो सकी थी R Madhavan की पहली फिल्म, फिर RHTDM से किया डेब्यू