विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

19वीं सदी में बना था Madhuri Dixit का क्लासिकल गीत, रेखा भारद्वाज की आवाज ने लगाए चार चांद 

Published: Sat, 24 Oct 2026 07:48 PM (IST)

Rekha Bhardwaj के 12 साल पुराने गाने में माधुरी दीक्षित और हुमा कुरैशी ने अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा था।

रेखा भारद्वाज ने गाया था ये आइकॉनिक गाना

रेखा भारद्वाज ने गाया था ये आइकॉनिक गाना

HighLights

  1. रेखा भारद्वाज ने गाया था ये आइकॉनिक गाना

  2. माधुरी दीक्षित ने दिखाई थी अपनी अदाएं

  3. हुमा कुरैशी ने दिया था 'धक-धक गर्ल' का साथ 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई क्लासिकल गीत ऐसे हैं जो 100-200 साल पुरानी धुनों या गीतों से प्रेरित होकर बने हैं। ओरिजिनली वे गीत भले ही सदियों पुराने हों लेकिन बॉलीवुड में उन्हें नई धुन के साथ पहचान मिली है। एक ऐसा ही गीत है क्लासिकल गीतों में महारथ हासिल करने वाली सिंगर रेखा भारद्वाज का।

19वीं सदी में बनी थी यह धुन

यह गीत वैसे तो 19वीं सदी का है लेकिन पहली बार बॉलीवुड में इसे बनाया गया 1960 में। इस गीत को बनाने वाली सिंगर थीं बेगम अख्तर। यह गीत 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'डेढ़ इश्किया' (Dedh Ishqiya) का है जिसमें माधुरी दीक्षित, नसीरुद्दीन शाह, हुमा कुरैशी, विजय राज और अरशद वारसी ने काम किया है।

Madhuri (21)

इस गाने के बोल हैं - हमरी अटरिया पे, आजा रे सांवरिया (Hamari Atariya Pe)। यह एक क्लासिक अर्ध-शास्त्रीय ठुमरी/भैरवी दादरा है जो 19वीं सदी में अवध के नवाब वाजिद अली शाह के दरबार में हुई बनी थी।

धोबिन से प्रेरणा लेकर बना क्लासिक गीत

इस पारंपरिक धुन और बोल को मशहूर शास्त्रीय गायिका बेगम अख्तर ने 1960 के दशक के आखिर में आई अपनी 'ठुमरी, द म्यूजिक ऑफ लव' के जरिए लोकप्रिय और अमर बना दिया।

कहा जाता है कि उन्होंने दिल्ली में एक धोबिन (Washerwomen को 'दादरा' गाते और नाचते हुए देखकर इस धुन को अपनाया था। इसके बाद 2014 की फिल्म 'डेढ़ इश्किया' के लिए इस गाने को नए सिरे से तैयार किया गया था। इसे विशाल भारद्वाज ने कंपोज किया, गुलजार ने इसके बोल लिखे और रेखा भारद्वाज (Rekha Bahrdwaj) ने इसे गाया।

माधुरी और हुमा की अदाओं ने लगाए चार चांद

फिल्म 'डेढ़ इश्किया' में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने इस गाने पर एक बहुत ही शानदार परफॉर्मेंस दी और उनका साथ हुमा कुरैशी ने किया। इसे रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया था।

 

'डेढ़ इश्किया' 2014 की में रिलीज हुई एक ब्लैक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया है। इस फिल्म में अरशद वारसी, नसीरुद्दीन शाह, माधुरी दीक्षित, हुमा कुरैशी और विजय राज मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'इश्किया' का एक स्टैंडअलोन सीक्वल है।

यह भी पढ़ें- जब होने वाले जेठ से Madhuri Dixit ने की प्रेमी की शिकायत, लता दीदी ने गाया था गीत; 37 साल बाद भी कल्ट है गाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।