यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gandhi Godse-Ek Yudh की स्क्रीनिंग में पहुंची रेखा, तनीषा संतोषी ने भरी महफिल में छुए एक्ट्रेस के पैर
Rekha Video शनिवार को एक्ट्रेस रेखा फिल्म गांधी गोडसे एक युद्ध (Gandhi Godse-Ek Yudh) की स्क्रीनिंग में शामिल हुई। इस खास मौके पर वह ऑफ व्हाइट साड़ी म ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Rekha Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री की ब्यूटी क्वीन रेखा (Rekha) आज भले ही फिल्मों में नजर नहीं आती हैं, लेकिन आज भी वो अपनी खूबसूरती के लिए उतनी ही मशहूर हैं जितना पहले हुआ करती थी। शनिवार को एक्ट्रेस फिल्म गांधी गोडसे एक युद्ध (Gandhi Godse-Ek Yudh) की स्क्रीनिंग में शामिल हुई। हर बार की तरह इस बार भी रेखा ने अपने साड़ी अवतार से सबका दिल जीत लिया।
ऑफ व्हाइट साड़ी पहन स्क्रीनिंग में शामिल हुई रेखा
फिल्म गांधी गोडसे एक युद्ध की इस स्क्रीनिंग में कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए। इन्ही में से एक थी सदाबहार एक्ट्रेस रेखा। इस खास मौके पर वह ऑफ व्हाइट साड़ी में पहुंची थी। इस लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए उन्होंने कानों में गोल्डन कलर के ईयररिंग पहने हुए थे। मांग में हमेशा की तरह सिंदूर लगाया हुआ था।
.jpg)
तनीषा संतोषी ने छुए रेखा के पैर
इस स्क्रीनिंग के दौरान राजकुमार संतोषी की बेटी और गांधी गोडसे की एक्ट्रेस तनीषा संतोषी ने रेखा भरी महफिल में एक्ट्रेस के पैर छुए। तनीषा संतोषी का यह अवतार देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में रेखा ने तनीषा संतोषी को गले लगाया।
फिल्म की एक्ट्रेस है तनीषा संतोषी
बता दें, तनीषा संतोषी फिल्म गांधी गोडसे एक युद्ध से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। यह फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में महात्मा गांधी के किरदार में गुजराती फिल्म डायरेक्टर दीपक अंतानी नजर आने वाले हैं, जबकि नाथूराम गोडसे का किरदार चिन्मय मंडेलकर ने निभाया है।
