Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rekha Video: इवेंट में अपने एवरग्रीन अंदाज में पहुंची रेखा, पोज देते वक्त अचानक बचीं गिरते-गिरते

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Fri, 31 Mar 2023 07:13 PM (IST)

    Christian Dior’s Fall 2023 बता दें कि इस फैशन शो में सोनम कपूर आहूजा करिश्मा कपूर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मीरा राजपूत अनन्या पांडे श्वेता बच्चन न ...और पढ़ें

    Photo Credit : Rekha Photo Viral Bhayani Instagram
    Photo Credit : Rekha Photo Viral Bhayani Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rekha Video Viral: बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो आज भी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। रेखा जहां भी जाती हैं, महफिल लूट लेती हैं। रेखा की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस ही नहीं, पैपराजी भी क्रेजी रहते हैं।

    हाल ही में रेखा एक इवेंट में नजर आईं। उन्हें देखते ही पैपराजी उन्हें कैमरे में कैद करने की होड में लग गए। इस दौरान पैप्स को पोज देते वक्त रेखा गिरते-गिरते बचीं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    पोज देते वक्त गिरते-गिरते बचीं रेखा

    बता दें कि बीती शाम मुंबई में फ्रांसीसी फैशन शो Christian Dior’s Fall 2023 का आयोजन हुआ था। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शिकरत की। ये फैशन शो मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया के पास आयोजित किया गया था। इसी इवेंट में रेखा अपने एवरग्रीन अंदाज में पहुंचीं। हमेशा की तरह ही एक्ट्रेस का खास अंदाज देखकर पैपराजी उनपर फिदा हो उठे। रेखा ने भी पैप्स को देखकर नमस्कार किया और पीछे झुकीं, इसी दौरान वो गिरते-गिरते बचीं। रेखा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    लुक ने जीता सबका दिल

    रेखा फैशन इवेंट में हतेशा ही तरह ही अपने देसी अंदाज में नजर आईं। उन्होंने गोल्डन और पर्पल कलर की बनारसी साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी और बालों में गजरा लगाया है। वहीं, रेखा ने हाथ में एक पोटली बैग कैरी किया है, जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। वहीं, जाते-जाते रेखा ने सभी को फ्लाइंग किस भी दिया। रेखा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस पर कमेंट कर फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

    खबरें और भी