यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
69 की उम्र में 'खून भरी मांग' एक्ट्रेस Rekha का नया लुक देख उड़े फैंस के होश, बोले- खूबसूरती में ऐश्वर्या भी फेल
अपने जमाने की ब्यूटिफुल और टॉप एक्ट्रेस रहीं रेखा (Rekha) आज भी खूबसूरती के मामले में अच्छे-अच्छों को मात देती हैं। रेखा अब भले ही पहले की तरह फिल्म इ ...और पढ़ें

HighLights
- 80 के दशक के लुक में लौटीं रेखा
- ट्रेंडी लुक ने खींचा लोगों का ध्यान
- फैंस ने की ऐश्वर्या राय से तुलना
एंटरटेमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा उम्र के इस पड़ाव में भी अपने लुक से लोगों के होश उड़ाती हैं। 69 की उम्र में भी उनका फैशन सेंस काबिलेतारीफ माना जाता है। रेखा अपनी इन्हीं अदाओं के कारण आज भी कई लोगों की पसंदीदा हीरोइन में से एक हैं। हाल ही में एक्ट्रेस मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। यहां उन्हें 80 के दशक के ट्रेंडी लुक में देख लोगों के होश उड़ गए। देखते ही देखते एक्ट्रेस की तस्वीरें वायरल होने लगीं।
ट्रेंडी लुक में नजर आईं रेखा
इस साल अबु धाबी में IIFA Awards का आयोजन होना है। रेखा इस फंक्शन को अटेंड करने के लिए मुंबई से वहां के लिए रवाना हो चुकी हैं। एयरपोर्ट पर जब एक्ट्रेस ने एंट्री ली, तो देखने वाले उन्हें देखते ही रहे गए। रेखा 'खून भरी मांग' फिल्म में अपने लुक के स्टाइल में नजर आईं। सिर पर स्कार्फ, होठों पर लाल लिप्स्टिक और आंखों में बड़े-बड़े गॉगल्स लगाए रेखा ने एक बार फिर अपनी खूबसूरती का परिचय दिया।
बता दें कि एक्ट्रेस के इस लुक को देख फैंस को उनके 80 के दशक के लुक की याद आ गई, जब एक्ट्रेस ने कई फोटोशूट सिर पर स्कार्फ बांधे कराया था। इस बार एयरपोर्ट लुक पर भी वह कुछ ऐसे ही हाल में नजर आईं। उन्होंने काले कलर की लॉन्ग ड्रेस पहनी थी। रेखा के लेटेस्ट लुक को देख फैंस उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए हैं।
फैंस ने की तारीफ
रेखा को इस ट्रेंडी लुक में देख फैंस ने उनके फैशन सेंस की जमकर तारीफ की है। एक ने कमेंट किया, 'सबसे आइकॉनिक महिला।' एक अन्य ने लिखा, 'इस लुक को देख खून भरी मांग की याद आ गई।'
.jpg)
खबरें और भी
कुछ यूजर्स ने उनका लुक ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के लेटेस्ट पेरिस फैशन वीक से भी कम्पेयर किया।
यह भी पढ़ें: KBC 16: कोलकाता की दीप्ति को गुलाब का फूल देकर रोमांटिक हुए अमिताभ बच्चन, कही ऐसी बात, लोगों को याद आ गईं रेखा